औरों से हटकर सबसे मिलकर
मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई स्मृति कार्यक्रम के फोल्डर का लोकार्पण
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई स्मृति कार्यक्रम के फोल्डर का लोकार्पण
बीकानेर । मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई स्मृति कार्यक्रम के फोल्डर का लोकार्पण जयनारायण व्यास कालोनी में किया गया । लोकार्पण कार्यक्रम में स्व0 अल्लाह जिलाई बाई की पुत्रवधू श्रीमती रजिया अज़ीज़, डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी, सेंटर फॉर केटेलाइजिंग चेंज (सी - 3) शिक्षा पहल प्रमुख शबनम अज़ीज़, फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी, अयाज़ सुलेमानी, माही अयाज़, अब्दुल वाहिद सहित परिवार के सदस्य शामिल थे ।
अल्लाह जिलाई बाई मांड गायिकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ अज़ीज़ अहमद सुलेमानी ने बताया कि स्व अल्लाह जिलाई बाई की 34 वी पुण्यतिथि 3 नवम्बर को दिन में 11.30 बजे आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में देश विदेश के मांड प्रेमी शामिल होंगे । कार्यक्रम में पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई के मांड गायन पर चर्चा होगी । इस अवसर पर जैसलमेर रोड स्थित बड़े कब्रिस्तान में स्व अल्लाह जिलाई बाई के मजार पर कुरानखानी और पुष्पांजलि होगी ।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं