बीकानेर : 25 गांवों से हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी में हुए शामिल, राष्ट्रीय संत सरजूदास जी महाराज ने नशे के त्याग करने व धर्म की राह पर चलने का किया आह्वान



औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : 25 गांवों से हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी में हुए शामिल, राष्ट्रीय संत सरजूदास जी महाराज ने नशे के त्याग करने व धर्म की राह पर चलने का किया आह्वान
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


बीकानेर : 25 गांवों से हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी में हुए शामिल, राष्ट्रीय संत  सरजूदास जी महाराज ने नशे के त्याग करने व धर्म की राह पर चलने का किया आह्वान
मथुरा से बीकानेर से तक चलेगा नशा मुक्ति जनजागरण अभियान
भजन संध्या में बरसा अमृत, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
बीकानेर/बाटी। विगत 23 अक्टूबर 2026 से से शुरू हुए नौ दिवसीय त्यागी बाबा प्रथम पुण्यतिथि महामहोत्सव का शनिवार को महाप्रसादी, सम्मान समारोह व भजन संध्या के साथ समापन हो गया है। परम पूज्य श्री सियाराम जी महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव श्री रामदास जी महाराज के सान्निध्य में तथा राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज के नेतृत्व में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में आयोजित इस नौ दिवसीय आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। समापन समारोह में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने पुलिस व प्रशासन के साथ ही ग्रामवासियों, भामाशाहों व सेवादारों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन सार्थकता श्रेष्ठ संकल्प और परोपकार के कार्यों से ही होनी चाहिए। इसी सन्दर्भ में नशा मुक्ति जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि मथुरा से लेकर बीकानेर तक विशेष शिविर एवं आयोजन करके नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा नशा न करने की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में मथुरा से बीकानेर तक जिला, ग्राम स्तर पर कमेटी का भी गठन किया जाएगा। नौ दिवसीय आयोजन की पूर्णाहुति में 25 गांवों से हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी में शामिल हुए। शाम को बृज के प्रसिद्ध गायक चित्र विचित्र ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। गौरतलब है कि त्यागी बाबा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा, हनुमंत महायज्ञ, त्यागी बाबा मूर्ति अनवरण, संत समागम एवं भजन संध्या के विराट आयोजन हुए।

Comments