पुस्तकालय में होंगे मरम्मत एवं अन्य विकास कार्य, अखबार और पुस्तकें पढ़ने वालों को मिलेगी बेहतर सुविधा
औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1विधायक जेठानंद व्यास ने गुण प्रकाश सज्जनालय के विकास के लिए की 15 लाख रुपए की अनुशंसा
पुस्तकालय में होंगे मरम्मत एवं अन्य विकास कार्य, अखबार और पुस्तकें पढ़ने वालों को मिलेगी बेहतर सुविधा
बीकानेर, 20 नवंबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से गुण प्रकाश सज्जनालय के प्राचीन पुस्तकालय में मरम्मत एवं अन्य विकास कार्य करवाने के लिए 15 लाख रुपए की अनुशंसा की है। इस संबंध में उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर सार्वजनिक निर्माण विभाग को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
पुस्तकालय में मरम्मत एवं आवश्यक विकास कार्य होने से यहां नियमित रूप से अखबार और पुस्तकें पढ़ने आने वाले पाठकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पुस्तकालय का वातावरण अधिक सुविधाजनक होने से अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों, साहित्य प्रेमियों और आम पाठकों को भी लाभ होगा।
विधायक द्वारा यह अनुशंसा करने पर एडवोकेट संतोष जोशी, उमा शंकर आचार्य, चाणक्य हर्ष, वीरेंद्र जोशी, नरेंद्र जोशी, रमेश जोशी आदि ने आभार जताया और कहा कि बीकानेर की वाचनालय की पुरानी परम्परा को साकार करने में यह पहल साकार साबित होगी।


Comments
Post a Comment
कमेंट बॉक्स