क़ादरी ब्रदर्स की शाम संगीत प्रेमियों के नाम" में गूंजे सुल्तानपुरी और बर्मन के गीत

60-70 वर्ष पुराने गीतों की गूंज बनाए रखने वालों ने अहमद हारून क़ादरी को जन्मदिन पर दिया तोहफा - सुरों का गुलदस्ता 

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

क़ादरी ब्रदर्स की शाम संगीत प्रेमियों के नाम" में गूंजे सुल्तानपुरी और बर्मन के गीत
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com



"क़ादरी ब्रदर्स की शाम संगीत प्रेमियों के नाम" में गूंजे सुल्तानपुरी और बर्मन के गीत::---
स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में अमन कला केंद्र द्वारा हिंदी सिनेमा के जाने-माने संगीतकार सचिन देव बर्मन व गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी की जयंती तथा स्टार प्लस के 'मेरी आवाज़ सुनो' में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करने वाले गायक अहमद हारून क़ादरी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम "क़ादरी ब्रदर्स की शाम संगीत प्रेमियों के नाम"आयोजित किया गया संस्था से जुड़े सिराजुद्दीन खोखर ने बताया की कार्यक्रम में अहमद हारून क़ादरी ख्वाजा हसन क़ादरी एम रफ़ीक़ क़ादरी ने अपने गीतों के जरिए संगीतकार एसडी बर्मन और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी के गीत प्रस्तुत कर स्वरांजलि और श्रधांजलि अर्पित की । कार्यक्रम में फीमेल सिंगर सुमन पंवार ने क़ादरी बंधुओं के साथ कुछ यादगार नग़्मे पेश किए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता रईस अहमद क़ादरी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व शायर अब्दुल जब्बार 'जज़्बी' ने की । विशिष्ट अतिथि भारत प्रकाश श्रीमाली सहित बीकानेर के कई गण्य-मान्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एम रफ़ीक़ क़ादरी ने किया ।

Comments