पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा। – कैलाश चौधरी

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई 

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा। – कैलाश चौधरी
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित

पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा। – कैलाश चौधरी


बीकानेर।
भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा बीकानेर देहात की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संभाग चुनाव प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, जोधपुर महापौर प्रसन्नचंद मेहता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि बीकानेर जिले में पहले और दूसरे चरण में पंचायत राज चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी और संगठनात्मक समन्वय के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को ही अवसर देगी तथा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आमजन के बीच जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में भाजपा को सफलता मिलेगी तथा प्रधान और जिला प्रमुख पदों पर भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने जिला कोर कमेटी, मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायत समिति एवं जिला परिषद प्रत्याशियों के तीन-तीन नामों का पैनल शीघ्र प्रदेश नेतृत्व को भेजने के निर्देश दिए।
प्रसन्नचंद मेहता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और जनता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज चुनावों में भाजपा बहुमत के साथ विजय प्राप्त करेगी और संगठन की मजबूती इसका आधार बनेगी।
राजेंद्र गहलोत ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता के विश्वास के बल पर आगामी चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी कार्यों में जुटने का आह्वान किया।
 श्याम पंचारिया ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पंचायत राज चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। भाजपा की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जिला संगठन प्रभारी आत्माराम तरड़, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, जिला चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह सौढ़ी, रेवंत राजपुरोहित, महावीर सैनी, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा सहित पंचायत समिति चुनाव प्रभारी उपस्थित रहे।

Comments