शैक्षिक तथा विभिन्न सहशैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का प्रधानाचार्य अनिता जनागल द्वारा सम्मान किया
औरों से हटकर सबसे मिलकर
गंगाशहर, बीकानेर : बोथरा स्कूल में छात्राओं की नेत्र-जांच
बड़ी संख्या में बालिकाएं लाभान्वित हुई
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बड़ी संख्या में बालिकाएं लाभान्वित हुई
राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर में महावीर इंटरनेशनल, गंगाशहर केंद्र द्वारा नेत्र-जांच शिविर का आयोजन:
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर में शैक्षिक तथा विभिन्न सहशैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का प्रधानाचार्य अनिता जनागल द्वारा सम्मान किया गया। निरंतर 3 वर्षों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोलर स्केटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली विद्यालय की छात्रा नीलम सोनी को प्रधानाचार्य अनिता जनागल द्वारा प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा समस्त बालिकाओं को भविष्य में अपने लक्ष्य के प्रति सदैव जागरुक एवं तत्पर रहने का संदेश दिया गया। इस शुभ अवसर पर महावीर इंटरनेशनल, गंगाशहर केंद्र द्वारा विद्यालय में समस्त छात्राओं हेतु निशुल्क नेत्र-जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल, गंगाशहर केंद्र की ओर से अध्यक्ष वीर टोडरमल चोपड़ा, वीर त्रिलोकचंद बाफना, वीर चंद्र कुमार राखेचा, वीर बच्छराज रांका, वीर जिनेंद्र कोचर, वीर कन्हैयालाल बोथरा, वीर जेठमल नाहटा, वीर कल्याण चौपड़ा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. रामरख जाखड़ ने शिविर के सफल संचालन में विशेष योगदान दिया। विद्यालय की एनएसएस ईकाई द्वारा छात्राओं के नेत्र-जांच शिविर की अनुशासनबद्धता में अपना योगदान दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता जनागल द्वारा नेत्र-जांच शिविर के आयोजनकर्ताओं का स्मृति-चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।






Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं