बीकानेर : 87 भरे हुए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर जब्त

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने महाजन में की कार्यवाही

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : 87 भरे हुए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर जब्त 
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


बीकानेर : 87 भरे हुए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर जब्त 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने महाजन में की कार्यवाही

बीकानेर, 9 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा शुक्रवार को महाजन में बड़ी कार्यवाही की गई। 87 भरे हुए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए।

दल द्वारा महाजन भारत गैस ग्रामीण वितरक, महाजन के गैस एजेंसी की जांच की गई। 

जांच में शामिल अधिकारी विनय कुमार शर्मा, उपायुक्त (प्रथम), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, खान मोहम्मद खां, प्रवर्तन अधिकारी और मनीष अवस्थी, प्रवर्तन अधिकारी, दीपक पूनियां निरीक्षक,विधिक माप विज्ञान उपस्थित रहे।

भंडारण संबंधित अनियमितता पाए जाने पर मौके पर 87 भरे हुए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए।

जांच दल ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

Comments