गंगाशहर : रक्तदान शिविर 7 को, पोस्टर का हुआ लोकार्पण



औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर



✒️@Mohan Thanvi

गंगाशहर : रक्तदान शिविर 7 को, पोस्टर का हुआ लोकार्पण
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com



गंगाशहर : रक्तदान शिविर  7 को, पोस्टर का हुआ लोकार्पण 

​गंगाशहर, 4 अक्टूबर 2026 । सरला देवी पुरोहित (माँ) चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगतसिंह यूथ क्लब के सहयोग से आगामी 07 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित रक्तदान शिविर के पोस्टर का लोकार्पण लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी के महंत श्री विमर्शानन्द गिरि महाराज ने रविवार को किया। उन्होंने इस अवसर पर रक्तदान के कार्य को बहुत ही सराहनीय एवं पुण्य भरा काम बताते हुए कहा कि रक्तदान करने के इच्छुक युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु वे शिविर में भी आएंगे। इस दौरान  गिरिराज खैरीवाल,  प्रभुदयाल गहलोत, शिविर संयोजक योगेश पुरोहित एवं युवा भाजपा नेता मंगल जोशी भी उपस्थित रहे।  शिविर का आयोजन गोपेश्वर बस्ती स्थित पी एन पैलेस में होगा। 


Comments