केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास एवं नगर निगम उपमहापौर पंकज गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति रही
औरों से हटकर सबसे मिलकर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 57 यूनिट रक्तदान
सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित
4 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 4 अक्टूबर को भाजपा शहर जिला बीकानेर के तत्वावधान में पीबीएम अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 57 यूनिट रक्तदान हुआ।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास एवं नगर निगम उपमहापौर पंकज गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। भाजपा का सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
शिविर में विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, सुनीता हटीला, झमकू मारू, नरेंद्र आडसर, अंकित तंवर, गजेंद्र भाटी, निशांत गौड़, मुकेश बन, दिनेश भटनागर, दिनेश श्रृंखला, इंद्र मालू, हरिकांत शर्मा, सरिता आंचलिया, राधा खत्री एवं चांद कंवर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।





Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं