औरों से हटकर सबसे मिलकर
मातृ शक्ति प्राथमिक प्रशिक्षण प्रारम्भ
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
मातृ शक्ति प्राथमिक प्रशिक्षण प्रारम्भ
18 सितंबर 2026 नापासर,बीकानेर श्री क्षत्रिय युवक संघ के चार दिवसीय मातृ शक्ति प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर दिनांक 18 से 21 सितम्बर 2026 गुरुकुल बी एल मोहता लर्निग इंट्युटूट सिंथल में धजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ
शिविर संचालिका शायर कंवर अवाय ने बालिकाओ के भाल पर तिलक लगाकर स्वागत किया स्वागत उद्बोधन में बताया की आपका जन्म क्षत्रिय कुल में अनायास ही नहीं हुआ है ईश्वर आपके माध्यम से क्षत्रिय कुल की अक्षुण परम्परा को वर्तमान की पश्चात्य की आँधी से बचाना है
जिस कुल सतिया ने अवतरो से
जन्म लिया था आज हमे भी ऐसी रत्न गर्भा मातृ शक्ति के संस्कारों का संचय करना है
पूज्य तन सिंह जी ने गीता आधारित श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना 22 दिसम्बर 1946 को की थी तब से निरन्तर सामूहिक संस्कार मयी कर्म प्रणाली द्वारा प्रातः 4बजे जागरण से रात्रि दस बजे तक जागरण प्रार्थना खेल हवन बौद्धिक चर्चा
महापुरुषों एवम वीरांगनाओं के जीवन चरित्र पर चर्चा के माध्यम संस्कारों का बीजारोपण कर समाज में संस्कारों के पुनीत कार्य में लगा है आप भी चार दिवस प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से भाग लेवे
शिविर में बीकानेर संभाग के झंझेऊ,पुण्डलसर,लखासर,नोखा,मोरखाना किरतासर देवासर मक़डा सर खिदरत पोकरण फलोदी बागड़सर सोडवाली कक्कू आदि गांवो से 130 बालिकाए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है
बीकानेर प्रांत प्रमुख रेवंत सिंह जाखासर बलवंत सिंह महनसर
जुगल सिंह बेलासर ओंकार सिंह बेलासर एवम श्रीमती सरोज कंवर लादुंडा व्यवस्था में सहयोग कर रहे है





Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं