औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
फ्रेण्डस क्लब सेवा संस्थान पाबू चौक, गंगाशहर सेवा शिविर शुरू
बीकानेर, 10 सितम्बर। गंगाशहर के पाबू चौक की फ्रेण्ड्स क्लब सेवा संस्थान का रामदेवरा पैदल यात्रियों का रजत वर्ष (25 वें वर्ष) विशेष सेवा शिविर बीकानेर से 110 किलोमीटर दूर कानजी की सिड्ड के पास गुरुवार को कानजी की सिड्ड गांव के पास बाबा रामदेवजी की पूजा, आरती व जोत तथा जयकारों के साथ शुरू हुआ।
बीकानेर से 150 के करीब स्वयं सेवकों तथा 5 ट्रकों में खाद्य एवं उपयोगी सामग्री को पाबूचौक से भाजपा नेता मोहन सुराणा, रामदेव लावट, बजरंग मुगेरी, हरी किशन कूकरा आदि बाबा रामदेव के वरिष्ठ भक्तों ने जयकारों व बाबा रामदेवजी के ध्वज को लहराकर किया। जत्थे ने सुजानदेसर के प्राचीन बाबा रामदेवजी के मंदिर में पूजा व जोत की। जत्थे में शामिल स्वयं सेवकों का पुष्प् वर्षा व दही की लस्सी आदि से सत्कार किया गया। संस्थान के कोषाध्यक्ष जय किशन सोनी (रोडा) ने बताया कि सेवा शिविर में हर जाति, वर्ग व समुदाय के लोगों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 24 फीट ऊंचे 60 गुणा 100 फीट के दो व 30 गुणा 100 फीट के टैंट डेम लगाएं गए है। सेवा शिविर स्थल पर 70 फीट का एफिल टॉवर पर बाबा रामदेवजी की समाधि, ध्वज, घोड़ा व विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि करीब 24 फीट ऊंचे 60 गुणा 100 फीट के दो व 30 गुणा 100 फीट के टैंट डेम लगाएं जा चुके है।
सोनी (रोडा) ने बताया कि पिछले वर्ष करीब 50 हजार से अधिक पैदल यात्रियों के खाने, नहाने, विश्राम, चाय, नाश्ता व चिकित्सा की सेवा की थी। इस बार रजत जयंती वर्ष पर अधिकाधिक संख्या में रामदेवरा के पैदल जातरूओं की सेवा का लक्ष्य रखा गया है । इसके लिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यवस्था की जा रही है।
सोनी ने बताया कि शिविर स्थल पर दो डेम यात्रियों के भोजन व विश्राम के लिए, एक फीट का डेम किचन व सफाई कार्यों के लिए लगाया जाएगा। डेम में आकर्षक रोशनी, कारपेट, कूलर, व पंखों की व्यवस्था की जाएगी। स्नान के लिए महिला पुरुषों के लिए अलग अलग टैंट के कक्ष बनाएं जाएंगे। पैदल यात्रियों के लिए 25 हजार लीटर ठंडे पेयजल के टैंकर उपलब्ध रहेंगे वहीं 5 टैंकर सादे पानी के बर्तन धोन, स्नान आदि के प्रतिदिन रहेंगे, आवश्यकता होने पर इसकी संख्या को बढा़या जाएगा। बीकानेर से रामदेवरा तक के 207 किलोमीटर के मार्ग में कहीं पेयजल की आवश्यकता होने पर इन टैंकरों को भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सेवा शिविर स्थल पर प्रतिदिन भक्ति संगीत सहित विविध बाबा रामदेवजी की भक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीजे पर बाबा रामदेव के भजनों की प्रस्तुति के साथ बाबारामदेवजी की भक्ति संगीत संध्या, विशेष श्रृंगार व प्रतिदिन बाबा रामदेवजी की डोम में स्थापित प्रतिमा की जोत व आरती की जाएगी। बाबा रामदेव के 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव 13 सितम्बर को भक्ति भाव से मनाया जाएगा।
सोनी ने बताया कि शिविर स्थल पर विशेषज्ञ व अनुभवी चिकित्सको व नर्सिंग स्टॉफ की टीम 24 घंटें सेवाएं देंगी। किसी जीव जन्तु के काटने के इंजेक्शन, गुलकोज चढ़ाने, चोट लगने पर टांके लगाने, आपतकालीन स्थिति में रोगी को एम्बूंलेस या अन्य वाहन के जरिए बीकानेर या निकटवर्ती अस्पताल में भेजने की सेवा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सेवा कार्य में 20 हलवाई, 10 सफाई कर्मचारी, 20 गाड़ियां(कार,जीप, ट्रक) के साथ 125 के लगभग कार्यकर्ता सेवाएं देंगे। सुबह चार बजे से नौ बजे तक चाय, नाश्ता व उसके बाद दोपहर 2 बजे तक तथा शाम को साढ़े छह बजे आरती के बाद से करीब बारह बजे तक भोजन की व्यवस्था रहेंगी। पिछली बार प्रतिदिन 5 से 7 हजार पैदल जातरूओं ने भोजन, चाय व नाश्ते का लाभ प्राप्त किया था। शिविर में गांव के सरपंच व ग्रामीणों तथा बीकानेर के बाबा रामदेव के भक्तों व भामाशाहों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक समस्या गैस टंकियों की हो रही है, करीब 70-75 गैस टंकियां उपयोग में आएगी इसकी व्यवस्था करना भारी पड़ रहा है।
पद यात्रियों के आकर्षण का केन्द्र
रामदेवरा जाने वाले पद यात्रियों के लिए फ्रेण्डस क्लब सेवा संस्थान का डोम, एफिल टावर पर बाबा रामदेवजी की समाधि, घोड़ा व विशेष रोशनी आकर्षण का केन्द्र बनी है। पंजाब के पटियाला, रतनगढ़ , हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, पंजाब, हरियाणा, झुझुनूं तथा बीकानेर जिले के पैदल यात्री वर्तमान में रूककर बाबा रामदेवजी का जयकारा लगाते हुए डोम व सेवा शिविर की तारीफ करते हुए लाभ ले रहे हैं।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...