बीकानेर खास-खास : खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास शनिवार को इन जगहों है आयोजन 👇 ये हैं और खास इवेंट्स

बीकानेर खास-खास : खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
शनिवार को इन जगहों है आयोजन

👇 ये हैं और खास इवेंट्स

पहली बार आयोजित आयोजित होगा 'बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट' और 'बुक रीडिंग सेशन'

बीकानेर में आयोजित होंगी योगासन और जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, अवधिपार सामग्री नष्ट

नशे को ना कहिए अभियान में ली शपथ

तत्काल स्वीकृतियां जारी करने, स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश

राष्ट्रीय स्तर के एनवायरनमेंट अवेयरनेस कम डेजर्ट ट्रेकिंग कैंप का शुभारंभ

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर खास-खास : खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
शनिवार को इन जगहों है आयोजन

👇 ये हैं और खास इवेंट्स
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com



बीकानेर खास-खास : खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
शनिवार को इन जगहों है आयोजन

👇 ये हैं और खास इवेंट्स

पहली बार आयोजित आयोजित होगा 'बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट' और 'बुक रीडिंग सेशन'

बीकानेर में आयोजित होंगी योगासन और जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, अवधिपार सामग्री नष्ट

नशे को ना कहिए अभियान में ली शपथ

तत्काल स्वीकृतियां जारी करने, स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश

राष्ट्रीय स्तर के एनवायरनमेंट अवेयरनेस कम डेजर्ट ट्रेकिंग कैंप का शुभारंभ


_________
________

खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
शनिवार को इन जगहों है आयोजन

बीकानेर, 25 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा ने शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसी उद्देश्य के साथ गांवों में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

_________

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा शनिवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बीकानेर, 25 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
 गोदारा प्रातः10 बजे जगदेववाला में जगदेववाला से डांडूसर तक 4 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण करेंगे।  गोदारा दोपहर 12 बजे लाडेरा में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में 10 लाख की लागत से नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण व 16 लाख की लागत से बनने वाले दो कक्षा कक्ष का शिलान्यास करेंगे।
 गोदारा दोपहर 2 बजे कतरियासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 लाख की लागत से नवनिर्मित क्वार्टर का लोकार्पण करेंगे। साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था तथा अन्य स्टाफ के लिए 15 लाख की लागत से बने भवन का लोकार्पण भी करेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख की लागत से बने खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे।  गोदारा दोपहर 3 बजे रुणिया बड़ा बास में 55 लाख रुपए की लागत से तैयार उप स्वास्थ्य केंद्र एवं 6 लाख की लागत से बनी चारदीवारी का लोकार्पण करेंगे। यहां ट्यूबवेल एवं रुणियाबास से रुपेरा तक 14 लाख 40 हजार रुपए की लागत से निर्मित 800 मीटर सड़क का लोकार्पण करेंगे। वार्ड नंबर 1 गुसाई समाज की श्मशान भूमि की 4.95 लाख रुपए की लागत से बनी चारदीवारी के कार्य का लोकार्पण करेंगे। श्री गोदारा 33/11केवी II जीएसएस में 3.15 एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे। 

खाद्य मंत्री 4 बजे रुपेरा-पूरेरा में 5 लाख रुपए की लागत से बने सार्वजनिक बस स्टैंड का लोकार्पण करेंगे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 8 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण करेंगे। 
 गोदारा सायं 5 बजे शेरेरा में 1 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसी श्रृंखला में ट्यूबवेल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा तथा अन्य स्टाफ के लिए 45 लाख रुपए की लागत से बने तीन कमरों का लोकार्पण करेंगे।

___

अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, अवधिपार सामग्री नष्ट

बीकानेर, 25 सितंबर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के निर्देश पर प्रदेशभर में सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा उनके आसपास संचालित कैंटीन, कैफेटेरिया, भोजनालय और रेस्टोरेंट के सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 24 से 30 सितंबर तक संचालित होगा।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुखराज साध ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित श्री करनी ज्यूस सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 10 लीटर अवधिपार कोल्ड ड्रिंक, एक बोतल कलर तथा सड़े-गले फल मौके पर नष्ट करवाए गए।

इसी क्रम में भानु टी स्टाल और गणेश कचौरी वाला का निरीक्षण किया गया। यहां लाइसेंस, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट तथा पेयजल संबंधी रिपोर्ट सहित आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिले। दोनों प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए मौके पर ही नोटिस जारी किए गए।

दूसरी टीम ने पीबीएम अस्पताल परिसर में जयपुर ट्रेडिंग कंपनी, पवन भोजनालय तथा जोधपुर शाही नमकीन का निरीक्षण कर दूध, दाल और समोसे के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। दोनों संबंधित फर्मों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

अभियान के दौरान कुल चार खाद्य नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

खाद्य विभाग की टीम ने कैंटीन एवं खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण करने, खाद्य संचालकों की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने, परिसर की साफ-सफाई रखने, पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कच्चे और पके खाद्य पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिए।

कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेंद्र कुमार, राकेश गोदारा, निशांत चारण, सोना रानी, इन्द्रजीत ढाका एवं महावीर मेघवाल द्वारा की गई।

_____


नशे को ना कहिए अभियान में ली शपथ

ऑपरेशन नीलकंठ से प्रेरित जनजागरूकता अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन

बीकानेर, 25 सितंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में विद्यार्थियों ने ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ से प्रेरित होकर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियान ‘नशे को ना कहिए—No to Drugs’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शारीरिक शिक्षक श्री दीपक कुमार रंगा ने विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, स्टाफ एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह की इस नवाचारी पहल के तहत अब तक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं आमजनों ने नशे के विरुद्ध शपथ लेकर जनजागरूकता अभियान में भागीदारी की है।

इसी क्रम में नव पूजा शिक्षण संस्थान, बनेडिया एवं न्यू वर्शिप एजुकेशन एकेडमी, बनेडिया (राजसमंद) में भी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ ग्रहण की। संस्थान के संस्थापक श्री शिव प्रसाद सनाढ्य ने विद्यालय के लेटर पैड पर डॉ. करनीदान कच्छवाह की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया जा रहा है। ‘नशे को ना कहिए’ अभियान का विस्तार अब विभिन्न विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थानों तक हो रहा है, जिससे नशे के विरुद्ध सामूहिक जनजागरूकता को व्यापक स्वरूप मिल रहा है।

________

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

तत्काल स्वीकृतियां जारी करने, स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश

बीकानेर, 24 सितंबर। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा जल ग्रहण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित स्वीकृतियां तत्काल जारी करना सुनिश्चित करें। स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर तत्काल जारी करवाएं तथा जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए।

जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवेदनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण के साथ परिवादी की संतुष्टि का स्तर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में जिला कलेक्टर ने एमपी-एमएलए लैड, वीबी जीरामजी, स्वामित्व योजना, जल शक्ति जन भागीदारी, 15वें केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग षष्ठम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, बीएडीपी, महात्मा गांधी जन भागीदारी ग्राम विकास योजना, एमजेएसए 2.3 तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी दो दिनों में लंबित स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए।

श्री जैन ने वीबी जीरामजी योजना के तहत पोषण वाटिका, ग्रामीण हाट बाजार, ग्रामीण पुस्तकालय/अटल ज्ञान केंद्र, अमृत संजीवनी पार्क, नमो नर्सरी तथा कांजी हाउस एवं पशु आश्रय स्थल जैसी राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

एमजेएसए 2.3 के तहत कार्यों की प्रगति में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के छह गांव ऐसे हैं, जिनका विलेज स्कोर 70 से कम होने के कारण उन्हें आदर्श ग्राम घोषित नहीं किया जा सका है। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी छह गांवों का विलेज स्कोर 70 से अधिक करने के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती ऋतुराज महला सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा जल ग्रहण विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

_______

राष्ट्रीय स्तर के एनवायरनमेंट अवेयरनेस कम डेजर्ट ट्रेकिंग कैंप का शुभारंभ

*9 राज्यों के करीब 150 स्काउट-रोवर-रेंजर ले रहे हैं भाग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

बीकानेर, 25 सितंबर। भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर के ‘एनवायरनमेंट अवेयरनेस कम डेजर्ट ट्रेकिंग प्रोग्राम (कैंप)’ का शुभारंभ शुक्रवार को बीकानेर के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, देवीकुंड सागर, रिडमलसर पुरोहितान में हुआ।शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट के जिला अध्यक्ष श्री राजेश चूरा और विशिष्ट अतिथि पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई व व्यास कॉलोनी थाना की कार्यवाहक इंचार्ज श्रीमती सुशीला थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री रामजस लिखाला ने की। स्काउट दिल्ली मुख्यालय की सहायक निदेशक श्रीमती शिवांगी सक्सेना को कैम्प प्रभारी बनाया गया है।शिविर का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक किया जा रहा है।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री रामजस लिखाला ने बताया कि शिविर में राजस्थान के अलावा देश के 9 राज्यों से लगभग 150 स्काउट, रोवर एवं रेंजर भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें मरुस्थलीय पारिस्थितिकी, प्रकृति संरक्षण तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति संवेदनशील बनाना है।

शुभारंभ अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा मरुस्थलीय क्षेत्र की जैव विविधता को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।स्काउट एवं गाइड पदाधिकारियों तथा प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। 

श्री लिखाला ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों, डेजर्ट ट्रेकिंग, प्रकृति अध्ययन, साहसिक गतिविधियों एवं विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को मरुस्थलीय क्षेत्र की परिस्थितियों से परिचित करवाते हुए टीम भावना, नेतृत्व, अनुशासन और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

स्काउट सीओ श्री जसवंत राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में भारत स्काउट एवं गाइड के विभिन्न पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शिविर के आयोजन से बीकानेर में देश के विभिन्न राज्यों से आए स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को राजस्थान की मरुस्थलीय संस्कृति, प्राकृतिक परिवेश एवं पर्यावरणीय विशेषताओं को समझने का अवसर भी मिल रहा है।

________


विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देशी और विदेशी पर्यटकों का करेंगे स्वागत

पहली बार आयोजित आयोजित होगा 'बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट' और 'बुक रीडिंग सेशन'

बीकानेर, 25 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न आयोजन होंगे। प्रातः 9 से 11 तक जूनागढ़ परिसर में देशी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री कृष्ण कुमार ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभाग द्वारा हेरिटेज रूट में भी लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगें।

*युवाओं को पुनः जोड़ेंगे पुस्तकों से, रविवार को होगा 'साइलेंट रीडिंग सेशन'*

श्री कृष्ण कुमार ने बताया कि किताबों से दूर होते जा रहे युवाओं को पुनः पुस्तकों से जोड़ने के उद्देश्य से बीकानेर बुक क्लब द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से रविवार से हर सप्ताह 'साइलेंट रीडिंग सेशन' का आयोजन किया जाएगा।

इसके तहत रविवार को प्रातः 7 से 9 बजे तक युवा गांधी पार्क में अपनी पसंदीदा पुस्तकों के साथ पहुंचेंगे और मोबाइल फोन बंद कर शांत वातावरण में पुस्तकों का अध्ययन करेंगे। इसके लिए बीकानेर बुक क्लब की ओर से युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है।

बीकानेर बुक क्लब के श्री पुलकित सेठिया ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को बुक रिव्यू सेशन आयोजित किया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस बार छह सप्ताह का विशेष 'साइलेंट रीडिंग सेशन' शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से कुछ समय दूर रखते हुए पुस्तकों के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित करना है।

*बीकानेर रन क्लब करवाएगा बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट*

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को बीकानेर रन क्लब द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से किया जाएगा। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री महेश कुमार व्यास ने बताया कि इसके माध्यम से बीकानेर की पर्यटन धरोहरों, हवेलियों और यहां की समृद्ध ऐतिहासिक परंपराओं की जानकारी युवाओं और पर्यटकों तक पहुंचाई जाएगी। ट्रेजर हंट की शुरुआत रामपुरिया हवेलियों से होगी और इसका समापन लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में होगा। ट्रेजर हंट से पहले युवा कोटगेट से रामपुरिया हवेली तक दौड़ते हुए पहुंचेंगे। 

इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बीकानेर की विरासत, कला-संस्कृति, परंपराओं और खान-पान से संबंधित विभिन्न पहेलियां सुलझाने के लिए दी जाएंगी। इन पहेलियों के माध्यम से प्रतिभागियों को बीकानेर की बहुरंगी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को करीबी से जानने का अवसर मिलेगा।

ट्रेजर हंट की शुरुआत रामपुरिया हवेली से होगी, वहीं मार्ग में आने वाली विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से प्रतिभागी रू-ब-रू हों सकें, इसके लिए विभिन्न स्थानों से संबंधित पहेलियाँ दी जाएंगी। 

बीकानेर रन क्लब के संस्थापक ईशान शर्मा ने बताया कि अब तक 200 से अधिक युवाओं ने बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट के लिए पंजीकरण करवाया है। क्लब द्वारा फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसी श्रृंखला में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ये नवाचार किया जा रहे हैं। बीकानेर कलेक्टर श्री निशान्त जैन और प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े ने भी युवाओं ने इन आयोजनों में जुड़ने की अपील की है।

______

70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता

बीकानेर में आयोजित होंगी योगासन और जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

बीकानेर, 25 सितंबर। स्कूल गेम्स फेडरेशन के तत्वावधान में दिसंबर और जनवरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

जिला कलेक्टर ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता योगासन अंडर-17 (छात्रा वर्ग) का आयोजन 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक बीकानेर में तथा 19 वर्ष छात्र-छात्रा जूडो प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी 2027 तक देशनोक में होगा।

उन्होंने कहा कि इन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी बीकानेर के लिए बड़ा अवसर है। संबंधित विभाग समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे आयोजन की नोडल अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना सहायक नोडल अधिकारी होंगी।

जिला कलेक्टर ने बताया कि योगासन प्रतियोगिता में देशभर से करीब 700 छात्राएं तथा जूडो प्रतियोगिता में लगभग 800 छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।

बैठक में विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन, परिवहन, प्रतियोगिता स्थलों का चयन एवं चिन्हीकरण, चिकित्सा, पुलिस व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, पानी-बिजली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों के गठन के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Comments