देशनोक : भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियों को दिया अंतिम रूप, विधायक भाटी ने कहा- लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण भागीदारी


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

देशनोक : भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियों को दिया अंतिम रूप, विधायक भाटी ने कहा- लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण भागीदारी
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि देशनोक में भाजपा ने पूरे चुनाव अभियान को सकारात्मक विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ाया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


*देशनोक : भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियों को दिया अंतिम रूप, विधायक भाटी ने कहा- लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण भागीदारी*
देशनोक। देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। 11 सितम्बर को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए वार्ड एवं बूथ स्तर तक व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। चुनाव प्रचार के दौरान देशनोक के विभिन्न वार्डों में आमसभाओं, नुक्कड़ सभाओं, जनसंपर्क एवं घर-घर संवाद के माध्यम से भाजपा ने विकास, सुशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के संकल्प के साथ जनता से जनादेश मांगा। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि देशनोक में भाजपा ने पूरे चुनाव अभियान को सकारात्मक विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ाया है। स्पष्ट संकल्प है कि देशनोक के प्रत्येक वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए तथा सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, रोशनी सहित आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। विधायक भाटी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा देशनोक के विकास के लिए अभूतपूर्व बजट उपलब्ध करवाया गया है तथा विधायक कोटे से भी विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं। अनेक कार्य वर्तमान में धरातल पर प्रगतिरत हैं। मतदान से पूर्व भाजपा संगठन ने प्रत्येक वार्ड के भाजपा प्रत्याशी, बूथ एजेंट एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए उनकी भूमिका एवं दायित्व के अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित की गई। विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक के सभी मतदाताओं से 11 सितम्बर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की बात कही। भाटी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण भागीदारी है। प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने विवेक से मतदान करे।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments