बीकानेर, सूरतगढ़, चूरू एवं हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशनों पर आयोजित रैलियों के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित
‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के अंतर्गत आज बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। बीकानेर, सूरतगढ़, चूरू एवं हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशनों पर आयोजित रैलियों के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के दौरान स्वच्छता का महत्व बताते हुए लोगों से रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्म एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता संबंधी संदेशों एवं नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
रेलवे द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए यात्रियों एवं आमजन से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने तथा ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं