औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अध्यात्म साधना का प्रथम सोपान है सामायिक : शासन श्री साध्वी मंजुप्रभाजी
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
*अध्यात्म साधना का प्रथम सोपान है सामायिक : शासन श्री साध्वी मंजुप्रभाजी*
बीकानेर। रामपुरिया मार्ग स्थित तुलसी साधना केन्द्र में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ संघ के युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री मंजुप्रभा जी के सान्निध्य में पर्यूषण महापर्व का तीसरा दिन अभिनव सामायिक के रूप में आयोजित किया गया। साध्वी गुरुयशा जी ने अभिनव सामायिक का प्रयोग करवाया। उन्होनें अपनी उद्बोधन में मृगालोढ़ा की भव परम्परा के बारे में बताया कि एक व्यक्ति के सघन अशुभ कर्म के उदय से उसके निकट वाला व्यक्ति भी प्रभावित होता है। शासन श्री साध्वी मंजुप्रभा जी ने प्रभु महावीर की भव परम्परा को बताते हुए कहा - भगवान महावीर की भव परम्परा सत्ताईस भव तक ही सीमित नहीं है। महावीर की आत्मा नयसार के भव से ऊध्र्वारोहण प्रारंभ करती है। नयसार के सेवा, पात्रदान व प्रवचन श्रवण से सम्यकत्व को पहली बार प्राप्त किया। नयसार का जीव चक्रवर्ती भरत के पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ। यह मरीचि इस अव सर्पिणी काल में अंतिम तीर्थकर व प्रथम वासुदेव और चक्रवर्ती भी बनेगा। साध्वीश्री जी ने सामायिक के बारे में बताया कि सामायिक अध्यात्म साधना का प्रथम सौपान है। सामायिक बाहर से भीतर की ओर ले जाती प्रत्येक साधक के जीवन में समता की साधना जरूरी है। साध्वी जयंतप्रभा जी ने सामायिक दिवस पर कविता प्रस्तुत करते हुए कहा- कि आधुनिक युग में सामायिक को आधुनिक न बनाये सावाद्य कार्यों से मुक्त होकर की जाने वाली सामायिक पाप कर्म का बंध रोकती है। इस पावन अवसर पर सैकड़ो भाई-बहिनों ने अभिनव सामायिक की साधना करके अपने कर्मों की निर्जरा की। निवर्तमान अध्यक्ष सुरपत बोथरा ने श्रावक निष्ठापत्र का वाचन किया।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...