गुरु चरणों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब — तेरापंथ महिला मंडल व तेरापंथी सभा गंगाशहर की ऐतिहासिक गुरु दर्शन यात्रा
आचार्य प्रवर से 300 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने किये खमत खामणा।
औरों से हटकर सबसे मिलकर
गुरु चरणों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब — तेरापंथ महिला मंडल व तेरापंथी सभा गंगाशहर की ऐतिहासिक गुरु दर्शन यात्रा
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
गुरु चरणों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब — तेरापंथ महिला मंडल व तेरापंथी सभा गंगाशहर की ऐतिहासिक गुरु दर्शन यात्रा
आचार्य प्रवर से 300 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने किये खमत खामणा।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा व तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर ने लाडनूं जाकर आचार्य प्रवर से सामूहिक खमत खामना किया। गंगाशहर से महिला मंडल व तेरापंथ सभा गंगाशहर के श्रावक श्राविकाओं ने 5 बसों के माध्यम से 300 सौ से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने “चलो गुरु चरणों की ओर” के भावों को साकार करती यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति, अनुशासन और उत्साह का सुंदर संगम रही।
लाडनूं पंहुचने के बाद प्रवचन पंडाल में परम् पावन आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रवचन का लाभ लिया।
1:47 बजे आचार्य प्रवर ने सेवा का अवसर प्रदान किया।
जैन लूणकरण जी छाजेड़ ने गुरूदेव से खमत खामणा की एवं गुरूदेव से पुरे जोर गंगाशहर चातुर्मास व लम्बे प्रवास की अर्ज की तथा गुरुवर से कहा कि इस बार मातृशक्ति के नेतृत्व में आपसे निवेदन करने के लिए संघ आया है।
तेरापंथ सभा गंगाशहर के अध्यक्ष नवरतन जी बोथरा ने आचार्य प्रवर से खमत खामणा की। सभा के मंत्री जतन लाल संचेती ने भी खमत खामणा करते हुए गंगाशहर में अभी पर्युषण के दौरान आयोजित कार्यक्रमों व अखंड जाप व त्याग तपस्या नवरंगी तप आदि की विस्तृत जानकारी से पुज्य प्रवर को अवगत कराया।
तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रेम जी बोथरा व मंत्री रेखा जी चोरड़िया ने गुरूदेव से गंगाशहर पधारने की अर्ज की व सामूहिक खमत खामणा किया।
महिला मंडल ने सामूहिक रूप में सुमधुर गीतिका के माध्यम से गुरूदेव से गंगाशहर पधारने का भाव भरा अनुरोध किया।
युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी ने तेरापंथ महिला मंडल व सभा को सेवा दर्शन का समय प्रधान किया। दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने खमत खामणा करते हुए गंगाशहर पर कृपा बनाये रखने की विनती की।
युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी ने गंगाशहर की तुलना गुलदस्ते की। गंगाशहर तेरापंथ धर्म संघ का सघन क्षेत्र है। गंगाशहर में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने श्रावक समाज को ज्यादा से ज्यादा धर्म आराधना करने की प्रेरणा प्रदान की।
तत्पश्चात साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा जी से दर्शन सेवा का लाभ लिया।
साध्वी प्रमुखा श्री जी ने महिला मंडल को और अधिक सक्रियता से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की । ज्ञान दर्शन चारित्र व तप की आराधना करने की प्रेरणा प्रदान की।
तत्वज्ञान,व भिक्षु दर्शन का अध्ययन करे।
कन्या मंडल में ज्यादा से ज्यादा कन्याओं को जोड़ने की प्रेरणा प्रदान की।
हर घर से 4 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को ज्ञानशाला से जोड़ा जाये। संस्कार निर्माण की दृष्टि से ज्ञान शाल से संशक्त माध्यम है।
महिला मंडल अध्यक्ष व मंत्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल ने सामूहिक गीतिका का संगान किया।
तेरापंथ सभा से जैन लूणकरण छाजेड़ ने, अध्यक्ष नवरतन बोथरा व मंत्री जतन लाल संचेती ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
गंगाशहर से बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति एवं सामूहिक खमत खामणा का यह अवसर भक्ति व आध्यात्मिक भावना से ओत-प्रोत रहा।
गुरु दर्शन यात्रा का उद्देश्य सामूहिक खमतखामणा, गुरु के प्रति श्रद्धा को जीवन में उतारना, आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना तथा बहनों में संगठनात्मक एकता को मजबूत करना रहा। लगभग सवा दो सौ बहनों की सामूहिक सहभागिता ने यात्रा को विशेष गरिमा प्रदान की।
तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की अध्यक्ष प्रेम बोथरा ने बताया कि मंडल संरक्षिका, परामर्शिका कार्यकारिणी सदस्य व अन्य सदस्यों के साथ यह यात्रा अविस्मरणीय, आनंदमयी एवं प्रेरणादायी अनुभव बनी। मंत्री रेखा चौरड़िया ने बताया गुरु चरणों का सान्निध्य पाकर सभी के मन में श्रद्धा, ऊर्जा और आध्यात्मिक उल्लास का संचार हुआ।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं