बीकानेर : रविवार को ई-मित्र, फोटो कॉपी एवं साइबर कैफे दिन में बंद रहेंगे, जानिए कौनसी जगहों और क्या है वजह...
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर : रविवार को ई-मित्र, फोटो कॉपी एवं साइबर कैफे दिन में बंद रहेंगे, जानिए कौनसी जगहों और क्या है वजह...
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर : रविवार को ई-मित्र, फोटो कॉपी एवं साइबर कैफे दिन में बंद रहेंगे, जानिए कौनसी जगहों और क्या है वजह...
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
*एसआई/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू*
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
बीकानेर, 18 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 के आयोजन के दौरान जिला मुख्यालय पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।
आदेशानुसार परीक्षा दिवस 20 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान नकल गिरोह एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रतिबंध लगाए गए हैं।
आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर की परिधि में ई-मित्र, फोटो कॉपी एवं साइबर कैफे बंद रहेंगे। साथ ही मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नकल जैसी अवैध गतिविधियों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति होगी।
परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता, सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित अनावश्यक तथ्यों के आदान-प्रदान पर रोक तथा केंद्रों के आसपास 300 मीटर की सीमा में कोचिंग संस्थानों पर भी प्रतिबंध का प्रावधान किया गया है। नकल अथवा परीक्षा की गोपनीयता भंग करने जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उक्त निषेधाज्ञा 20 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से सायं 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं