BKN Special 5 : कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित दो गायों का हुआ निःशुल्क बीमा गोद भराई कार्यक्रम

साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम 
दो गायों का हुआ निःशुल्क बीमा
गोद भराई कार्यक्रम 
पं. लक्ष्मी नारायण पारीक की पुण्यतिथि पर हुई पुष्पाजली सभा 

औरों से हटकर सबसे मिलकर







bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

BKN Special 5 : कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट
साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दो गायों का हुआ निःशुल्क बीमा
गोद भराई कार्यक्रम 
पं. लक्ष्मी नारायण पारीक की पुण्यतिथि पर हुई पुष्पाजली सभा 
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com

BKN Special 5 : कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट
साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम 
दो गायों का हुआ निःशुल्क बीमा
गोद भराई कार्यक्रम 
पं. लक्ष्मी नारायण पारीक की पुण्यतिथि पर हुई पुष्पाजली सभा 
___________

कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट

बीकानेर, 26 सितंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नव-नियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात शनिवार को जयपुर में राज्यपाल, राजस्थान  हरिभाऊ बागडे से राज्यपाल सचिवालय लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी  राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे।
कुलगुरु ने क्षेत्र के खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एम.पी.एड. एवं बी.पी.एड. पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की स्वीकृति के लिए राजस्थान सरकार को आवश्यक निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली तथा विश्वविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में चर्चा की।
_______________

‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 26 सितंबर। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रशांत जोशी, लेक्चरर (सीएसई), ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार के विभिन्न साइबर सुरक्षा पोर्टल sancharsaathi.gov.in, cybercrime.gov.in एवं ceir.gov.in के बारे में जानकारी दी।
प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई ने साइबर अपराधों के कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए साइबर अपराध की स्थिति में उपलब्ध कानूनी प्रावधानों एवं सावधानियों की जानकारी दी।कार्यक्रम संयोजक डॉ. किशन लाल कुम्हार ने बताया कि कार्यक्रम में वर्तमान समय में सामने आ रहे साइबर अपराधों, विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल धोखाधड़ी, डीपफेक फ्रॉड तथा कार्य-आधारित धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। 
इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से उनके समाधान प्राप्त किए। अंत में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। आमजन staysafeonline.in के माध्यम से साइबर जागरूकता से संबंधित प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर साइबर सुरक्षा की प्रतिज्ञा भी ले सकते हैं।
प्रोफेसर कुमुद जैन ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। 
________________

विकसित भारत जन सेवा अभियान

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी सहारा, पशुपालक की दो गायों का हुआ निःशुल्क बीमा
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पंचायत समिति लूणकरणसर में आयोजित गिरदावर सर्किल शिविर में पशु पालन विभाग की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ने एक और पशुपालक के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
शिविर में चौथू राम गोदारा को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत निःशुल्क बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया। लाभार्थी की 2 गायों का 40-40 हजार रुपए का बीमा कवर किया गया। पॉलिसी वितरण तहसीलदार अजय एवं शिविर सह प्रभारी की उपस्थिति में विभागीय प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. लखनपाल सिंह द्वारा किया गया।
2
 ग्राम पंचायत महाजन में आयोजित शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण दिवस एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई गई और ग्रामीण महिलाओं को संतुलित आहार, सुपोषित माँ - स्वस्थ शिशु के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इसी अवसर पर गर्भवती महिला कमला देवी की गोद भराई की गई। आंगन मिलन सेवा समारोह कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिला का आंगनबाड़ी केन्द्र पर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया, जिससे उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार सुरेश कुमार डारा, विभागीय नोडल अधिकारी मंजू चांगरा, महिला पर्यवेक्षक अमृतपाल कौर एवं सह प्रभारी सुलोचना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

__________________

पं. लक्ष्मी नारायण पारीक की पुण्यतिथि पर हुई पुष्पाजली सभा 
       पण्डित लक्ष्मी नारायण पारीक समाज सेवी की 08 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली /पुष्पाजंली सभा का आयोजन गोकल धाम भवन जस्सुसर गेट बाहर बीकानेर में रखा गया । पारीक के चित्र पर उनके पुत्रों दीपक पारीक ,रवि पारीक ने मंत्रोचार से तिलक लगाया। पारीक समाज के अध्यक्ष भंवर लाल पारीक ,छः न्याति समाज से पाराशर नारायण शर्मा ,व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ,वरिष्ठ काग्रेस नेता  नित्यानंद पारीक ने पण्डित जी के चित्र पर माल्यार्पण किया । पण्डित जी के पुष्पांजली सभा में पारीक चौक पूर्व पार्षद  शिव कुमार पाण्डिया सुशील ब्यास ,भाजपा के कैलास पारीक ,वन्दे मातरम मंच के राजकुमार पारीक ,पारीक ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट द्वारका प्रसाद तिवाड़ी ,गिरिराज पारीक ,कर्मचारी महासंघ BMS के पूर्व सचिव जितेन्द्र पारीक , पूर्व न्यासी हिरालाल हर्ष ,हरी पारीक ,एडवोकेट विजय पारीक ,अमन चैन पारीक ,समाज सेवी हुक्मचन्द पांडिया ,एवं पुष्पांजली सभा मे उपस्थित सभी आगन्तुको ने पण्डित जी को पुष्पांजली अर्पित की तथा पण्डित जी के सुपौत्र कृष्ण पारीक ने अपने दादाजी की याद में चार लाइने प्रस्तुत की ।  
पुष्पांजली सभा के अन्त मे रवि पारीक ने सभी का आभार प्रकट किया।

Comments