BKN Special : 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' के तहत सजाई रंगोलियां 2 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
मंदिरों, कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर रंगोलिया बनाई
आंगनबाड़ी मानदेय कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा
औरों से हटकर सबसे मिलकर
BKN Special : 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' के तहत सजाई रंगोलियां
2
25 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
3
निःशुल्क बस यात्रा का मिला लाभ
बेटी के उज्ज्वल भविष्य का आधार
4
बैठक में लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के प्रावधानों की दी जानकारी
5
अकादमी में सजाई गई रंगोली
6
डीजल का स्टॉक आरक्षित
7
गोदारा शुक्रवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
8
किसानों को मिलेगा प्लास्टिक मल्चिंग का लाभ
9
मिलेगा स्वरोजगार ऋण
10
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 25 सितंबर को
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
BKN Special : 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' के तहत सजाई रंगोलियां
2
25 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
3
निःशुल्क बस यात्रा का मिला लाभ
बेटी के उज्ज्वल भविष्य का आधार
4
बैठक में लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के प्रावधानों की दी जानकारी
5
अकादमी में सजाई गई रंगोली
6
डीजल का स्टॉक आरक्षित
7
गोदारा शुक्रवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
8
किसानों को मिलेगा प्लास्टिक मल्चिंग का लाभ
9
मिलेगा स्वरोजगार ऋण
10
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 25 सितंबर को
BKB Special 👇
मंदिरों, कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर रंगोलिया बनाई
आंगनबाड़ी मानदेय कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा
बीकानेर, 24 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' अभियान के तहत स्थानीय निकाय, देवस्थान एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत की थीम पर रंगोलियां सजाई गई।
इस कार्यक्रम के तहत लक्ष्मी नाथ जी मंदिर, रसिक शिरोमणि मंदिर, करणी माता देशनोक, रवींद्र रंगमंच, वेटरनरी कॉलेज, शिखर बंद महादेव के पास सेल्फी प्वाइंट, खाटू श्याम मंदिर, कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर रंगोलिया बनाई गई। इन रंगोलियों को सजाने में ज्योति स्वामी एवं उनकी टीम तथा श्याम संकीर्तन प्रन्यास के बृजमोहन जिंदल का विशेष योगदान रहा।
रंगोलियों में राजस्थान सरकार की योजनाएं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विकसित भारत, डिजिटल इंडिया, स्वदेश दर्शन, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, मेक इन इंडिया और राष्ट्रीय प्रतीक को दर्शाया गया।
*****
*25 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम*
*आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगी विभिन्न गतिविधियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों का होगा सम्मान*
बीकानेर, 24 सितंबर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले में 25 से 27 सितंबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्धारित दिवस में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डॉ. नरेंद्र शेखावत ने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत मानदेय कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा
। साथ ही जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को मजबूत करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, राजस्व एवं कृषि सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों, विद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थियों, राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, पोषण सखियों तथा अधिकाधिक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
डॉ. शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली, चित्रकला, कहानी एवं कविता पाठन, लाभार्थियों से संवाद तथा उनके अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी तथा पात्र नवीन लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।
3
*लाडो प्रोत्साहन योजना से मिला संबल - पूजा देवी को मिला बेटी के उज्ज्वल भविष्य का आधार*
विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत पंचायत समिति लूणकरणसर में आयोजित शिविर में लाभार्थी पूजा देवी को बेटी के जन्म पर लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई।
पूजा देवी ने बताया कि घर में बेटी के जन्म पर परिवार में खुशी तो थी, लेकिन पालन-पोषण और शिक्षा की चिंता भी थी। इसी दौरान आशा सहयोगिनी के माध्यम से उन्हें अभियान की जानकारी मिली और पंचायत समिति के शिविर में उनका आवेदन करवाया गया।
योजना के तहत पूजा देवी को बेटी के जन्म पर प्रथम किश्त के रूप में 2500 रुपए की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। पूजा देवी ने बताया कि इस योजना के तहत उनकी बच्ची को कुल सात किश्तों में 1 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि मिलेगी।
पूजा देवी ने कहा कि इस राशि से मैं अपनी बेटी की शिक्षा, स्वास्थ्य और पालन-पोषण पर अच्छे से ध्यान दे पाऊंगी। इस सहायता से मेरी बेटी का भविष्य और भी आसान होगा।
परिवार ने इस सहयोग के लिए राजस्थान सरकार और महिला अधिकारिता विभाग का आभार व्यक्त किया।
*वरिष्ठ नागरिक को मिला सम्मान, निःशुल्क बस यात्रा का मिला लाभ*
विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 (सेवा सेतु अभियान) के अंतर्गत गुरुवार को पंचायत समिति बीकानेर में आयोजित शिविर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित आरएफआईडी योजना के तहत रियायती/निःशुल्क यात्रा का लाभ श्री नरेश कुमार आचार्य को प्रदान किया गया।
शिविर में श्री नरेश कुमार आचार्य ने वरिष्ठ नागरिक योजना के अंतर्गत आवेदन किया। आवेदन के पश्चात राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा कार्यवाही कर उन्हें बस यात्रा पास नं. 09260200005140 जारी किया गया। इस पास के जरिए अब वे राजस्थान रोडवेज की बसों में रियायती/निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
इस अवसर पर विकास अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री मनोज कुमार पुरोहित, सहायक विकास अधिकारी श्री गिरिराज शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लाभार्थी श्री नरेश कुमार आचार्य ने बस पास बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला व ब्लॉक प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
4
*बैठक में लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के प्रावधानों की दी जानकारी*
बीकानेर, 24 सितंबर। कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत गठित आंतरिक समिति की बैठक गुरुवार को नारी निकेतन अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में समिति की पीठासीन अधिकारी डॉ. शारदा देवी, बाहरी सदस्य श्रीमती किरण सिंह तंवर, सदस्य सुशीला देवी और नीलम तथा सदस्य सचिव जीतू बारूपाल उपस्थित रहे। पीठासीन अधिकारी डॉ. शारदा देवी ने अधिनियम के प्रावधानों एवं समिति की कार्यप्रणाली के कि जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि समिति के समक्ष लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित किसी प्रकार का परिवाद प्राप्त नहीं हुआ है। बैठक के पश्चात समिति की बाहरी सदस्य श्रीमती किरण सिंह तंवर द्वारा नारी निकेतन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में व्यवस्थाएं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। आवासियों के साथ संवाद किया गया।
5
*राजस्थानी भाषा अकादमी में सजाई गई रंगोली*
*विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत हुआ आयोजन*
बीकानेर, 24 सितम्बर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से गुरुवार को रंगोली सजाकर “विकसित भारत-जन सेवा अभियान” के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि के तहत अकादमी पुस्तकालय में रंगोलियों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि रेणु प्रजापत, सृष्टि मारू, अंजली टाक ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प व राष्ट्रीय प्रतीकों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। रंगोलियों ने अकादमी में आने वाले आमजन का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर अकादमी कार्मिकों ने ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अकादमी कार्मिकों सुरेश व्यास, कानसिंह, रामगोपाल मारू ने कार्य में सहयोग प्रदान किया।
6
*दादिया में शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों के लिए डीजल का स्टॉक आरक्षित*
बीकानेर, 24 सितंबर। मुख्यमंत्री के 25 सितंबर को दादिया, जयपुर में आयोजित सभा एवं समारोह में भाग लेने वाले आमजन एवं लाभार्थियों को लाने-ले जाने के लिए नियोजित वाहनों हेतु जिला प्रशासन द्वारा डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
जिला रसद कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने जिले के समस्त पेट्रोल एवं डीजल विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि 24 से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 1,000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखा जाए। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।
आयोजन में नियोजित वाहनों को जिला रसद अधिकारी द्वारा जारी फ्यूल कूपन के आधार पर ईंधन उपलब्ध करवाया जाएगा। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित फर्म की होगी।
7
*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा शुक्रवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास*
बीकानेर, 24 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
श्री गोदारा प्रातः 11 बजे मोरखपुरा में मोरखमपुरा से राष्ट्रीय राजमार्ग तक 5 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस कार्य पर 1 करोड़ 30 लाख रुपये व्यय होंगे। दोपहर 12 बजे महाजन में विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय एवं चारदीवारी का लोकार्पण करेंगे। इस कार्य की लागत 1 करोड़ 15 लाख रुपये है।
श्री गोदारा दोपहर 2 बजे मिठड़िया में 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास करेंगे। सायं 4 बजे लालेरा में 55 लाख रुपए की लागत से तैयार उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। सायं 5 बजे खानीसर में खानीसर से चकजोड़ तक 3.5 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इस कार्य पर 68 लाख 43 हजार रुपये व्यय हुए हैं।
इसके पश्चात श्री गोदारा सायं 5:30 बजे चकजोड़ में चकजोड़ से खानीसर तक 3.5 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसकी लागत भी 68 लाख 43 हजार रुपये है।
श्री गोदारा सायं 6 बजे फूलजी में लाइब्रेरी निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस कार्य की लागत 25 लाख रुपये व्यय होंगे।
8
*70 हैक्टेयर क्षेत्र में किसानों को मिलेगा प्लास्टिक मल्चिंग का लाभ*
बीकानेर, 24 सितम्बर। उद्यानिकी फसलों में खरपतवार नियन्त्रण, जल के कुशलतम उपयोग एवं फसल उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाए जाने और प्लास्टिक मल्चिंग के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन संरक्षित खेती के तहत प्लास्टिक मल्च की स्थापना पर किसानों को लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम राशि 20 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर की दर से अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री मुकेश गहलोत ने बताया कि एक लाभार्थी को अधिकतम 2 हैक्टेयर क्षेत्र के लिए प्रोरेटा बेसिस पर अनुदान उपलब्ध कराया जा सकता है। सर्वप्रथम इस योजना का लाभ उन कृषकों को प्राथमिकता से दिया जाएगा, जिनको पूर्व में लाभान्वित नहीं किया गया है। इस योजना का लाभ वर्ष 2025-26 में लाभान्वित कृषकों को नहीं दिया जाएगा।
किसानों को इस योजना से लाभान्वित होने के लिए उद्यान विभाग द्वारा अनुबंधित फर्मस से उद्यानिकी फसलों में प्लास्टिक मल्च उपयोग करने पर प्रति हेक्टेयर प्रयोग की गई मल्च शीट की लागत 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर या अनुबंधित फर्म्स की दर दोनों मे से जो भी कम हो, का 50 प्रतिशत अनुसार अनुदान के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। अनुसूचित क्षेत्रों के मामले में मल्च शीट की इकाई लागत 15 प्रतिशत अधिक होगी।
उपनिदेशक उद्यान अनुसंधान एटीसी श्री प्रेमाराम ने बताया कि जिले में 70 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सामान्य किसानों को 50 हैक्टेयर क्षेत्रफल व अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को 20 हैक्टेयर क्षेत्रफल में प्लास्टिक मल्चिंग का लाभ दिया जाना है। इस हेतु पात्र किसानों से राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन पत्रावलियां आमंत्रित है। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि अधिकारी या स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक उद्यान से संपर्क कर सकते हैं।
9
*पीएम-अजय योजना में अनुसूचित जाति के 328 आशार्थियों को मिलेगा स्वरोजगार ऋण*
बीकानेर, 24 सितंबर। राजस्थान अनुसूचित जाति, जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के अनुसूचित जाति के पात्र 328 लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
राजस्थान अनुसूचित जाति, जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक एल.डी. पंवार ने बताया कि आवेदक राजस्थान का मूल निवासी एवं अनुसूचित जाति का सदस्य होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए। वार्षिक आय की कोई सीमा नहीं है, परंतु 2.50 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले पात्र को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र तीर्थ स्तम्भ के पास स्थित टी.टी. कॉलेज के पीछे अनुजा निगम कार्यालय तथा ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के साथ जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन आधार कार्ड, शपथ-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पास बुक एवं शैक्षणिक योग्यता की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करना आवश्यक है।
इस योजना के तहत किराणा स्टोर, ई-रिक्शा, ब्यूटी पार्लर, रेडिमेट गारमेंट, सिलाई, कढ़ाई, डेयरी उद्योग, लघु व्यवसाय, गाय-बकरी पालन, मसाला व्यवसाय, फोटोग्राफी, स्टेशनरी, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मोबाईल, फ्रिज, टीवी मरम्मत सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के लिए ऋण दिया जाएगा।
अनुदान की राशि लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 हजार रुपए, इन दोनों में से जो भी कम हो, उतना अनुदान दिया जाएगी।
10
*जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 25 सितंबर को*
बीकानेर, 24 सितंबर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन करेंगे।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री धर्मेन्द्र कुमावत ने समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। बैठक में जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा तथा आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।







Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं