मेडिकल कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट अवकाश पर, जानिए वजह 2 महर्षि दधीचि जयंती पर देहदानियों के परिजनों का होगा सम्मान
एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त, एंटी रैगिंग कमेटी ने बनाई विस्तृत कार्ययोजना
औरों से हटकर सबसे मिलकर
मेडिकल कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट अवकाश पर, जानिए वजह
2
महर्षि दधीचि जयंती पर देहदानियों के परिजनों का होगा सम्मान
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
मेडिकल कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट अवकाश पर, जानिए वजह
2
महर्षि दधीचि जयंती पर देहदानियों के परिजनों का होगा सम्मान
*रैगिंग रोकने को एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त, एंटी रैगिंग कमेटी ने बनाई विस्तृत कार्ययोजना*
*नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अलग बॉयज हॉस्टल, 24 घंटे सुरक्षा व सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था*
*15 से 28 सितंबर तक वरिष्ठ छात्र अवकाश पर, अभिभावकों से भी बच्चों को रैगिंग से दूर रखने की अपील*
*बीकानेर, 18 सितम्बर ।* सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर प्रशासन ने महाविद्यालय परिसर में रैगिंग की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। 18 सितंबर 2026 को प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने तथा रैगिंग रोकने के लिए किए जाने वाले विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रैगिंग विरोधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। एसीपी आकांक्षा चौधरी, वृत्ताधिकारी थाना सदर, जिला बीकानेर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, एनएमसी नई दिल्ली, राज्य सरकार एवं राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के आदेशों की पालना में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा रैगिंग की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
*सत्र 2026-27 के लिए गठित की गई विभिन्न समितियां*
रैगिंग की रोकथाम के लिए सत्र 2026-27 में विभिन्न समितियों एवं प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इनमें रैगिंग विरोधी समिति, रैगिंग विरोधी दल, परामर्श प्रकोष्ठ, मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति, खेल-कूद समिति, नव-प्रवेशित एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों में परिचय हेतु समिति तथा रैगिंग विरोधी छात्र समिति शामिल हैं।
*रैगिंग की सूचना के लिए जारी किया सार्वजनिक हेल्पलाइन नंबर*
जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि सार्वजनिक अधिसूचना जारी कर आमजन को रैगिंग से संबंधित किसी भी घटना की सूचना देने के लिए प्रेरित किया जाए। रैगिंग की शिकायत या जानकारी एसपी मेडिकल कॉलेज के टोल फ्री नंबर 1800-180-6233 पर भी दी जा सकती है।
*मेडिकल कॉलेज के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने का अनुरोध*
जिला पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया गया है कि 15 सितंबर 2026 से शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सर्कल, नागणेची रोड, पवनपुरी, शास्त्री नगर, डुप्लेक्स कॉलोनी, शिवबाड़ी रोड, पटेल नगर, जेएनवी कॉलोनी एवं अंबेडकर सर्कल से मेडिकल कॉलेज रोड तक तथा नवप्रवेशित छात्रों के आवासीय क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही निजी पेइंग गेस्ट एवं हॉस्टल का पंजीकरण सुनिश्चित करने की बात कही गई।
*सोशल मीडिया पर भी रैगिंग विरोधी जागरूकता अभियान*
बैठक में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से रैगिंग के खिलाफ कानून एवं इसके दुष्परिणामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार कर विद्यार्थियों एवं समाज को रैगिंग के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
*हर पखवाड़े रैगिंग की जांच के लिए रेंडम सर्वे*
महाविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान प्रत्येक पखवाड़े प्रथम वर्ष के बैच के बीच रेंडम सर्वे करवाने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कॉलेज परिसर में कहीं भी रैगिंग जैसी गतिविधियां तो नहीं हो रही हैं। इस सर्वे से रैगिंग संबंधी किसी भी शिकायत या घटना की समय रहते पहचान की जा सकेगी।
*वरिष्ठ विद्यार्थियों को 15 से 28 सितंबर तक अवकाश*
अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं एंटी रैगिंग कमेटी संयोजक डॉ. नीती शर्मा ने बताया कि सभी सीनियर छात्रों को 15 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक एंटी रैगिंग अवकाश पर भेजा गया है। उनके अभिभावकों को पत्र लिखकर अपने पुत्र-पुत्रियों को रैगिंग जैसी गतिविधियों से दूर रहने के लिए समझाने की अपील की गई है।
*महाविद्यालय परिसर रैगिंग मुक्त रखने के लिए सभी समिति सदस्य मुस्तैद*
बैठक में एंटी रैगिंग समितियों के सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर को रैगिंग जैसी गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए मुस्तैदी से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। किसी भी आवश्यकता पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क के लिए व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
*रैगिंग करना दंडनीय अपराध*
अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. एन. एल. महावर ने बताया कि एंटी रैगिंग विनियमों के प्रावधानों के अनुसार किसी भी छात्र का रैगिंग करना दंडनीय अपराध है। विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी देते हुए रैगिंग से पूरी तरह दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
*नवप्रवेशित छात्रों के लिए अलग बॉयज हॉस्टल, 24 घंटे सुरक्षा*
अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि इस सत्र में नवप्रवेशित छात्रों के लिए विशेष रूप से अलग बॉयज हॉस्टल चिन्हित किया गया है। यहां 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसका उद्देश्य नवप्रवेशित छात्रों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रैगिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी तथा इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन, पुलिस, महाविद्यालय की समितियां, विद्यार्थी और अभिभावक सभी मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे।
.
*महर्षि दधीचि जयंती पर देहदानियों के परिजनों का होगा सम्मान त्याग, तपस्या और सेवा के आदर्शों को किया जाएगा स्मरण, मेडिकल कॉलेज में 19 सितम्बर को होगा आयोजन*
*बीकानेर, 18 सितंबर ।* भारतीय सनातन परंपरा में महर्षि दधीचि का नाम त्याग, तपस्या, परोपकार और मानव कल्याण के अद्वितीय प्रतीक के रूप में लिया जाता है। लोककल्याण के लिए अपने जीवन तक का त्याग करने वाले महर्षि दधीचि का जीवन आज भी समाज को निःस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
इन्हीं महान आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और देहदान के माध्यम से मानव सेवा की प्रेरणा को सम्मानित करने के उद्देश्य से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में महर्षि दधीचि जयंती समारोह-2026 के तहत पुष्पांजलि एवं देहदानियों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 19 सितम्बर 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे मेडिकल कॉलेज के सभागार में होगा।
एनाटॉमी विभाग, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के आयोजन एवं अखिल भारतीय दाधीच फाउंडेशन, बीकानेर की निरंतर सहभागिता से आयोजित होने वाले इस समारोह में शिवमठ शिवबाड़ी, बीकानेर के महंत स्वामी श्री विमर्शानंद गिरी जी महाराज प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार तथा पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि, अखिल भारतीय दाधीच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार दाधीच सहित मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, प्रबुद्धजन, देहदानियों के परिजन तथा देहदान के लिए प्रेरित करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
*महर्षि दधीचि का जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पण का संदेश*
महर्षि दधीचि जयंती केवल धार्मिक या सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, परोपकार और मानव कल्याण के उन मूल्यों को स्मरण करने का अवसर है, जो समाज को बेहतर दिशा देते हैं। देहदान भी इसी निःस्वार्थ भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के बाद भी चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा में योगदान देता है।
एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि एवं अखिल भारतीय दाधीच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार दाधीच ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महर्षि दधीचि जयंती कार्यक्रम की निरंतर श्रृंखला के तहत इस वर्ष भी समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देहदानियों के परिजनों का सम्मान कर उनके त्याग और मानव सेवा में योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं