बीकानेर में संगीत को सम्मानजनक स्थान प्राचीन काल से ही प्राप्त है। संगीत के हर क्षेत्र में बीकानेर के कलाकारों, संगीतज्ञों, वाद्य - वादकों, गायकों, वाद्ययंत्र निर्माण कलाकारों ने नगर को गौरवान्वित किया है । शास्त्रीय संगीत गायन हो या वादन, सुगम संगीत हो, भजन, गजल या कव्वाली गायन अथवा बॉलीवुड संगीत जगत, सभी जगह बीकानेर के कलाकार अपना स्थान अग्रिम पंक्ति में बनाए रखने की परंपरा को बखूबी निर्वहन करते रहे हैं। शहर को प्रति सप्ताह बल्कि बहुत सी बार तो महीने में दसियों दिन संगीतमयी वातावरण प्रदान करने में बीकानेर की संगीत संस्थाओं की सक्रियता सराहनीय है। इन संस्थाओं के संगीत-साधक निशुल्क सार्वजनिक आयोजन करतने की अटूट परंपरा के लिए भी सराहना के हकदार हैं। प्रत्येक आयोजन में संगीत-श्रोता उमड़ पड़ते हैं । इन संस्थाओं से जुड़े कलाकारों को बस शहर का यही प्यार, यही मान सम्मान चाहिए और इसी के लिए वे संगीत को पूजते हैं । शहर को अपनी कला से नवाजते हैं । इन संस्थाओं और इनसे जुड़े सक्रिय सभी कलाकारों को हम तहे दिल से सलाम करते हैं । इनके जज्बे को सलाम करते हैं। श्रोता-दर्शकों का भी आभार व्यक्त करते हैं ।
- मोहन थानवी, खबरों में बीकानेर
नीचे पढ़ें खबर : ये शाम मस्तानी 23 सितम्बर को
औरों से हटकर सबसे मिलकर
ये शाम मस्तानी 23 सितम्बर को
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
ये शाम मस्तानी 23 सितम्बर को
बीकानेर
अमन कला केंद्र द्वारा 23 सितम्बर को शाम 6 30 बजे लायन्स क्लब पंचशती सर्किल के पास हिन्दी सिनेमा के जाने-माने पार्श्वगायक मुकेश मो रफी किशोर कुमार की स्मृति अभिनेता देव आनंद की जयंती जन्मदिन पर व 90 के दशक के रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम ये शाम मस्तानी आयोजित किया जाएगा ।
संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद मिढ़ा उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व डॉ श्याम अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ हिमांशु दाधीच मो सदीक चौहान डॉ दिनेश शर्मा डॉ भूपेन्द्र तिवाड़ी एम आर मुगल समुद्र सिंह राठौड़ मास्टर अमीर एम आर कुकरेजा होंगे। कार्यक्रम में रफ़ी मुकेश किशोर कुमार देव आनंद के अलावा नब्बे के दशक गीत संस्था के कलाकार प्रस्तुत करेंगे । संचालन एम रफीक कादरी करेंगे।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं