MS COLLEGE : ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप , दिल्ली के लिए कैडेट्स का चयन


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

MS COLLEGE : ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप , दिल्ली के लिए कैडेट्स का चयन
3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कैडेट्स निशा गोदारा एवं तनीषा नायक का दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (AITSC) के लिए चयन हुआ है।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


MS COLLEGE : ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप , दिल्ली के लिए कैडेट्स का चयन

बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की 3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कैडेट्स निशा गोदारा एवं तनीषा नायक का दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (AITSC) के लिए चयन हुआ है। दोनों कैडेट्स का चयन बाधा प्रशिक्षण (Obstacle Training)एवं हेल्थ एंड हाइजीन कार्यक्रम के लिए हुआ है।

राजस्थान के चार एनसीसी समूहों जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर से सैकड़ों कैडेट्स में से दिल्ली में आयोजित AITSC के लिए कुल 92 कैडेट्स का चयन किया गया। इनमें 40 गर्ल्स कैडेट्स शामिल हैं, जिनमें बीकानेर की निशा गोदारा और तनीषा नायक ने स्थान प्राप्त किया है।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रजनी रमण झा ने दोनों छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर के कैम्प में चयन को महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि कैडेट्स की मेहनत , अनुशासन एवं समर्पण अन्य कैडेट्स के लिए भी प्रेरणादायी है ।

महाविद्यालय की CTO डॉ. सुमन बिश्नोई एवं डॉ. ऋचा मेहता ने भी चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments