MS COLLEGE में प्रधानमंत्री के खेल संदेश की गूंज
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
MS COLLEGE में प्रधानमंत्री के खेल संदेश की गूंज
संस्कृत दिवस भी मनाया गया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
MS COLLEGE में प्रधानमंत्री के खेल संदेश की गूंज
संस्कृत दिवस भी मनाया गया
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में 27 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण रहा, जिसे राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाई की स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों से जुड़ने, खेल भावना एवं अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी संदेश से छात्राओं में खेलों के प्रति उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ।
इसके पश्चात् माई भारत के स्वयंसेवकों के साथ एनएसएस की स्वयंसेविकाओ द्वारा खेल विषय पर संवादात्मक चर्चा की गई। चर्चा में खेलों के महत्व, युवाओं की सहभागिता, खेल भावना एवं व्यक्तित्व विकास में खेलों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रजनी रमण झा, वरिष्ठ आचार्य प्रो. अभिलाषा आल्हा एवं संस्कृत विभाग से डॉ. सरिता स्वामी, माई भारत के महाविद्यालय नोडल अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार जांदू उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री कादम्बरी व्यास, इकाई द्वितीय की सुश्री डाली गोदारा एवं इकाई चतुर्थ की सुश्री कोमल राठौड़ भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री कोमल राठौड़ ने किया। साथ ही संस्कृत दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...