देशभर में जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा आयोजित होगी


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

देशभर में जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा आयोजित होगी
 5 सितंबर पंजीकरण का आखिरी दिन 
परीक्षा रविवार, 18 अक्टूबर को देशभर में स्थापित 650 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी
             जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com




देशभर में जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा आयोजित होगी
परीक्षा रविवार, 18 अक्टूबर को देशभर में स्थापित 650 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी
             जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर द्वारा आयोजित जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा रविवार, 18 अक्टूबर को देशभर में स्थापित 650 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पचास हजार से अधिक परीक्षार्थियों के पंजीकरण का अनुमान है। परीक्षा को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए अकादमी के संरक्षक स्वामी कृष्णानंदजी आचार्य और अकादमी अध्यक्षा प्रो (डॉ) इंद्रा विश्नोई के नेतृत्व में एक केंद्रीय परीक्षा समिति का गठन किया है और उसके बाद में प्रांत, जिला, तहसील और केंद्र प्रभारी बनाए गए हैं।

 गुरु जम्भेश्वरजी और जाम्भाणी संतों की वाणी जो जीवन युक्ति और मुक्ति की बात तो करती ही है साथ में पर्यावरणीय चेतना से भरपूर ऊर्जा का संचार भी करती है। ऐसी विलक्षण वाणी पर आधारित इस परीक्षा के लिए लगभग दस हजार लोग एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में निस्वार्थ भाव से इस कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। 

अकादमी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बनवारीलाल सहू द्वारा संपादित परीक्षा पाठ्यक्रम के लिए अकादमी ने एक पुस्तिका प्रकाशित की है। पुस्तक का मूल्य 30 रुपए और पंजीकरण शुल्क 20 है। बहुत सी जगहों पर भामाशाह यह खर्चा स्वयं वहन करके इसे परिक्षार्थियों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिक्षार्थियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।। 

राजस्थान के जोधपुर , फलोदी,जालौर, बाड़मेर, बालोतरा, बीकानेर हनुमानगढ़, नागौर,पाली, भीलवाड़ा, जैसलमेर, जयपुर, सिरोही , डीडवाना कुचामन के अलावा पंजाब के फाजिल्का, हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार भिवानी,गुरूग्राम, कुरुक्षेत्र,पंचकूला, उत्तरप्रदेश उत्तराखंड में मुरादाबाद, औरैया, बरेली,रामपुर, देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर,काशीपुर, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मध्यप्रदेश में देवास, हरदा, इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर, रायसेन ,गुजरात में वापी,सूरत,भरुच, नवसारी ,कच्छ,, वडोदरा, अहमदाबाद, वलसाड, महाराष्ट्र में मुम्बई, ठाणे, तेलंगाना के हैदराबाद आदि जिलों और केंद्रीय राजधानी दिल्ली में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

पंजीकरण ऑनलाइन हो रहा, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पंजीकरण लिंक उपलब्ध है। 5 सितंबर पंजीकरण का आखिरी दिन है। बच्चों को तैयारी करवाने के लिए पंद्रह दिन तक ऑनलाइन क्लासेज भी ली जाएगी जिसमें विद्वान वक्ता उद्बोधन देंगे। 

इस परीक्षा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ लालचंद बिश्नोई है,सह संयोजक के रूप में डॉ भंवरलाल उमरलाई, डॉ हरिराम सिहाग,श्री अनिल भांभू है। व्यवस्था प्रमुख श्री गोरधनराम बांगड़वा है। पुरस्कार वितरण समिति के संयोजक डॉ महेश धायल है। 

अकादमी के महासचिव विनोद जम्भदास ने बताया कि आज पर्यावरण प्रदूषण अपने हदें पार कर रहा है, विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिससे थोड़ी सी हलचल होने पर भारी तबाही मच जाती है, नेपाल में हम देख ही चुके हैं। विश्व में ऐसे अनेक भयंकर खतरे मंडरा रहे हैं। हम प्रकृति के साथ सह अस्तित्व के सिद्धांत को भूल गए हैं, गुरु जम्भेश्वर भगवान ने यही पाठ पढ़ाया है। 

इस परीक्षा द्वारा अकादमी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए तैयार कर रही है। अधिक से अधिक बच्चों को इस परीक्षा में शामिल होकर हरित भारत के सपने को साकार करना चाहिए।पर्यावरण संरक्षण करते हुए सहजता, सरलता, शालीनता, सज्जनता आदि मानवीय गुणों के साथ जीने की विधि सिखाने के लिए बच्चों की यह परीक्षा करवाई जाती है ताकि बाल मन पर इसकी अमिट छाप पड़ जाए और भविष्य में वह एक आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा करे।


#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments