मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली
जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
नगरीय निकाय आम चुनाव:2026
जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बीकानेर, 29 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में बड़ी संख्या में युवाओं एवं साइकिलिंग प्रेमियों ने भाग लेकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने युवाओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक कच्छावा ने युवाओं से मतदान के अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया।
रैली के दौरान “युवा सोच, युवा जोश, युवा वोट—बदलेगा कल” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन में मतदान के प्रति उत्साह एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई,जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष तथा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों सदस्यों की उपस्थिति रही।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...