चुनाव-मैदान से - हवा क्यों नहीं चल रही... वादों की बरसात का इंतजार ! युगपक्ष
औरों से हटकर सबसे मिलकर
चुनाव-मैदान से - हवा क्यों नहीं चल रही...
वादों की बरसात का इंतजार !
युगपक्ष में 28 अगस्त 2026 को प्रकाशित 🙏
- मोहन थानवी
नगर निगम बीकानेर के 80 वार्डों में पार्षद का चुनाव जीतने के दावेदारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है । बावजूद इसके चार-छह को अपवाद मान लें तो तमाम वार्डों में किसी भी विशेष दल अथवा दावेदारी जताने वालों की कोई चर्चा इतना जोर पकड़ती दिखाई देती कि कहा जा सके की उसके/उनके पक्ष में हवा चल रही है। ऐसा पार्षद चुनाव में दीर्घ अवधि के बाद दिखाई दे रहा है की दावेदारी जताने वालों में से कुछ एक को छोड़ कर बाकी तमाम वार्ड में दावेदार अभी तक खुलकर अपने मतदाताओं के सम्मुख नहीं आ रहे हैं । आम मतदाता की नजर में इसका कारण टिकट आवंटन का चल रहा नीति-मार्ग भी हो सकता है। बावजूद किसी की हवा न चलने की बात कहने वाला आम मतदाता अपने क्षेत्र की उन समस्याओं को लेकर पार्षद बनने के दावेदारों से चर्चा करने को आतुर लगते हैं । दावेदार कब सामने आएंगे और हमारे क्षेत्र की सड़कों नालियों पानी निकासी साफ सफाई और पार्क भवनों के विकास सड़क निर्माण सीवर लाइन की समस्या का निवारण की बातें करेंगे। कब इन समस्याओं के हल संबंधित वादों की झड़ी लगाएंगे। हालांकि वांछित दल से टिकट ना मिल पाने की स्थिति में निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर चुके कतिपय दावेदारों ने अपनी चुनाव जीतने की रणनीति महीना पहले से ही बनाते हुए अपने-अपने क्षेत्र की जन्म समस्याओं के निवारण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी शुरू भी कर दी । ऐसे चेहरे अपने संबंधित वार्डों में अभी तक तो लीड लेते दिखाई दे रहे हैं। टिकट वितरण और नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने तक हवा किस तरफ चलेगी और किसके लिए चलेगी, यह कहना आसान नहीं है।
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,





Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...