बीकानेर फुटबॉल क्लब के 4 खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर फुटबॉल क्लब के 4 खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


बीकानेर फुटबॉल क्लब के 4 खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन

नागौर में चैंपियन बनी बीकानेर टीम के प्रदर्शन का मिला इनाम, अब नारायणपुर में खेलेंगे नेशनल

बीकानेर। बीकानेर फुटबॉल क्लब के चार खिलाड़ियों सुजल चारण, आशु सिंह, भरत सिंह और आवेश खान का चयन बी.सी. रॉय जूनियर बालक नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चारों खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।



बीकानेर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष उमेश सिंह शेखावत ने बताया कि चारों खिलाड़ियों ने नागौर में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। बीकानेर की टीम ने प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की खिताबी जीत में सुजल चारण, आशु सिंह, भरत सिंह और आवेश खान का अहम योगदान रहा।

शेखावत ने बताया कि नागौर प्रतियोगिता के दौरान चारों खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना से प्रभावित किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की जूनियर टीम में चयन हुआ है। एक ही क्लब के चार खिलाड़ियों का राज्य टीम में चयन बीकानेर फुटबॉल क्लब के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत के साथ बीकानेर में फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। अब चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान की जर्सी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

चारों खिलाड़ियों के चयन पर जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक मेघ सिंह राठौड़, देवी सिंह राजवी, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शेखावत, सचिव रहमत अली, पूर्व सचिव अरविंद सिंह राठौड़, जिला ओलंपिक संघ कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, दानवीर सिंह भाटी, बीकानेर फुटबॉल क्लब सचिव भीम सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष परीक्षित स्वामी, आशीष दुबे, कोच देवेंद्र सिंह भाटी, राहुल ओझा, गौतम ओझा, हर्षित सिंह, यशवर्द्धन राजपुरोहित, दीपेंद्र सिंह मोहिल, नीरज चौधरी सहित खेलप्रेमियों और पदाधिकारियों ने बधाई दी।

खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान और बीकानेर का नाम रोशन करेंगे।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

सावन-बीकानेर : डूंगर महाविद्यालय में सावन की हरियाली, पारम्परिक परिधान, मेहंदी, लोकगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों से दुगुनी हुई प्रकृति की मुस्कुराहट महिला प्रोफेसरों ने मनाया सावन महोत्सव

मतदान की मेहंदी से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश नगरीय निकाय चुनाव-2026

विश्वकर्मा मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया लहरिया उत्सव