टाइगर आईकेएफ ‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ के पोस्टर का हुआ विमोचन : बीकानेर बनेगा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

टाइगर आईकेएफ ‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ के पोस्टर का हुआ विमोचन : बीकानेर बनेगा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र 
बुलाकी दास कल्ला, पूर्व शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार, पूर्व जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भरत पुरोहित एंव उद्यमी राम जी सोनी द्वारा IKF पोस्टर का विमोचन किया गया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


टाइगर आईकेएफ ‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ के पोस्टर का हुआ विमोचन : बीकानेर बनेगा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र 

बीकानेर में खेल और युवा विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत टाइगर इंडिया खेली फुटबॉल (IKF) द्वारा ‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ अभियान के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। बुलाकी दास कल्ला, पूर्व शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार, पूर्व जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भरत पुरोहित एंव उद्यमी राम जी सोनी द्वारा IKF पोस्टर का विमोचन किया गया। राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन तथा मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति के सहयोग से आयोजित यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम आगामी 6 सितंबर को स्थानीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक साधारण फुटबॉल ट्रायल नहीं है, बल्कि पूरे राजस्थान में युवाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने, करियर के अवसरों से जोड़ने और समग्र विकास की दिशा में प्रेरित करने वाला एक व्यापक और दूरदर्शी अभियान है।
इस अवसर पर मास्टर बच्ची क्लब के सचिव एवं पूर्व जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भरत पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि IKF द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के ट्रायल आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान और अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं और पहल इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बनाती हैं तथा यह निश्चित रूप से एक मील का पत्थर साबित होगा 

‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें सही मंच प्रदान करना और एक संगठित मार्गदर्शन के जरिए उनके खेल करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
    बीकानेर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दो अलग-अलग फुटबॉल ट्रायल आयोजित किए जाएंगे—पहला ‘नारी शक्ति पहल’ के अंतर्गत केवल बालिकाओं के लिए और दूसरा बालकों के लिए। नारी शक्ति पहल इस आयोजन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत युवा महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा, साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे सामाजिक झिझक को दूर कर खेल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिल सके।

यह आयोजन केवल फुटबॉल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण, वित्तीय जागरूकता और व्यक्तिगत विकास जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं को एक ही मंच पर शामिल किया गया है। प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से मेंटल फिटनेस सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आत्मविश्वास बढ़ाना, मानसिक मजबूती विकसित करना और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना है। 

आयोजकों ने बीकानेर के अभिभावकों, स्कूलों, खेल अकादमियों और फुटबॉल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें और युवाओं को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जो खेल, शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से एक सशक्त और स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

सावन-बीकानेर : डूंगर महाविद्यालय में सावन की हरियाली, पारम्परिक परिधान, मेहंदी, लोकगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों से दुगुनी हुई प्रकृति की मुस्कुराहट महिला प्रोफेसरों ने मनाया सावन महोत्सव

मतदान की मेहंदी से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश नगरीय निकाय चुनाव-2026