एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा राष्ट्रीय सलाहकार मंडल में शामिल अंबेडकर के वैश्विक दृष्टिकोण पर होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी


सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...


bahubhashi.blogspot.com
30 जुलाई 2025 बुधवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा राष्ट्रीय सलाहकार मंडल में शामिल 
अंबेडकर के वैश्विक दृष्टिकोण पर होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

हल्द्वानी उत्तराखंड की आम्रपाली यूनिवर्सिटी व अक्षरा अंतर्राष्ट्रीय शोध जर्नल के संयुक्त तत्वाधान में दो व 3 अगस्त को सामाजिक न्याय के प्रति अंबेडकर के वैश्विक दृष्टिकोण पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी जिसमें महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मेघना शर्मा को राष्ट्रीय सलाहकार मंडल में राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किया गया है । 
संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. एम.सी.आर्य ने बताया कि संगोष्ठी में कनाडा, सऊदी अरब, श्रीलंका, पोलैंड, थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं ।मीडिया से बात करते हुए डॉ. मेघना ने बताया कि आधुनिक भारतीय परिदृश्य के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त करने व उन्हें विधिक अधिकार दिलाकर प्रगतिवादी सोच को आगे बढ़ाने में अंबेडकर की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। संगोष्ठी उनके जीवन के अनेक पहलुओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचार मंथन हेतु रखी गई है।
                     



https://bahubhashi.blogspot.com



Comments