Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बीकानेर : महिला पुलिसकर्मी सीता की आकस्मिक मृत्यु, विभाग में शोक





खबरों में बीकानेर 





बीकानेर : महिला पुलिसकर्मी सीता की आकस्मिक मृत्यु, विभाग में शोक 

बीकानेर 1 दिसंबर 2024 रविवार 


जिले में पांव पसार रहे डेंगू के चलते एक महिला कांस्टेबल की मृत्यु हो गई है। इससे पुलिस विभाग में शोक छाया हुआ है। सीता 2021 बैच की थी। जामसर थाना क्षेत्र के बंबलू की निवासी सीता अविवाहित थीं। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय सीता सिद्ध पुलिस लाइन में तैनात थी। बीते 15-20 दिनों से अस्वस्थ थीं। उपचार के लिए उन्हें जयपुर भी ले जाया गया था। वहां से बीकानेर आने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगडऩे पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात उनकी मृत्यु हो गई। 


 उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह उनके गांव बंबलू में किया गया। इस दौरान जामसर पुलिस भी मौजूद रही। 


अब तक हुई 6 मौतें

जानकारी में रहे कि इस वर्ष डेगूं से मरने वालों का आंकड़ा 6 हो गया है। जबकि 12 सौ से ज्यादा मरीज डेंगू की गिरफ्त में आ चुके हैं। जो पिछले कई वर्षों के रिकार्ड मरीज है। पीबीएम सहित निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में डेगूं के मरीज भर्ती बताएं जा रहे है। वहीं कई मरीज अपने घरों पर ही इलाज ले रहे है। हालांकि सर्दी की शुरूआत के साथ प्रतिदिन के रोगियों के आंकड़ों में कमी जरूर आई है।


Post a Comment

0 Comments