💃
👉
तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेंगी
उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में धुरी–जाखल रेल खंड के सुनाम उधम सिंह वाला–छजली–लेहरा गागा स्टेशनों के मध्य रेलपथ पर गिट्टियों की छनाई के तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-
*आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 04743, हिसार–लुधियाना रेलसेवा जो दिनांक 07.12.23 से 21.12.23 तक हिसार से प्रस्थान करेगी वह लेहरा गागा स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा लेहरा गागा-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 07.12.23 से 21.12.23 तक लुधियाना के स्थान पर लेहरा गागा स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा लुधियाना-लेहरा गागा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
write views