Type Here to Get Search Results !

बिन्नानी बिल्डिंग सीज, मचा हड़कंप






**



**




*खबरों में बीकानेर*


बिन्नानी बिल्डिंग सीज, मचा हड़कंप



बीकानेर । कोयला गली में
स्थित बिन्नाणी बिल्डिंग में बिना निगम की
स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था,
नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आज
पूरी बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई
की गई। निगम ने इस संबंध में पूर्व में
नोटिस जारी किया था जिसकी पालना
नहीं होने पर आज निगम ने सीज की
कार्रवाई की है।

 नगर निगम आयुक्त
केशरलाल मीणा ने बताया कि उक्त
बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में निगम की
बिना स्वीकृति के ही अवैध रूप से
निर्माण कराया जा रहा था। इसकी सूचना
मिलने पर शिव कुमार सोनी के नाम
नोटिस जारी किया गया था, लेकिन
उसकी कोई पालना नहीं हुई। इसके बाद
आज सुबह सात बजे से ही भवन को
सीज कर दिया गया है। 


आयुक्त ने बताया
कि इसमें जिनके पास न्यायालय के
आदेश होंगे, तो वो अपना प्रतिष्ठान खोल
सकेगा। आदेश में स्पष्ट है कि यदि सीज
के दौरान कोई माल खुद.बुर्द किया जाता
है, तो संबंधित के खिलाफ अपराधिक
प्रकरण दर्ज किया जाएगा। 


नगर निगम की
ओर से जारी किया गए सीज के नोटिस
के अनुसार आगामी आदेशों तक यह
भवन सीज रहेगा। इससे पूर्व सुबह
आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त (द्वितीय)
सुभाष कुमार के नेतृत्व में एक दल का
गठन किया गया था। इसमें राजस्व
निरीक्षक आकांक्षा पंाडे, पूनमचंद नाई,
सहायक राजस्व निरीक्षक रविन्द्र, कनिष्ठ
सहायक गणेशाराम भुकर शामिल रहे।



नगर निगम का दस्ता आज सुबह करीब
सात बजे ही पलिस जाते के साथ
कोयला गली में पहुच गया। निगम की
टीम पहुंचते ही पूरी बिल्डिंग को सीज
करने की कार्रवाई में जुट गई। निगम की
कार्यवाही से बिल्डिंग में बनी दुकानों के
संचालकों में हड़कंप मच गया
 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies