Type Here to Get Search Results !

जोशी की अध्यक्षता में ये पदाधिकारी - कार्यकारिणी सदस्य बीकानेर प्रेस क्लब में भरेंगे नई ऊर्जा पदों के लिए हुई कांटे की टक्कर, खुशगवार महौल में 133 मेंबर्स ने किया मतदान




-

जोशी की अध्यक्षता में ये पदाधिकारी - कार्यकारिणी सदस्य बीकानेर प्रेस क्लब में भरेंगे नई ऊर्जा 
पदों के लिए हुई कांटे की टक्कर, खुशगवार महौल में 133 मेंबर्स ने किया मतदान 

गुलाम रसूल, रामस्वरूप भाटी, विवेक आहुजा, दिनेश जोशी निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुए।






-


...






औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

*खबरों में...*🌐







🖍️

-




--

जोशी की अध्यक्षता में ये पदाधिकारी - कार्यकारिणी सदस्य बीकानेर प्रेस क्लब में भरेंगे नई ऊर्जा 
पदों के लिए हुई कांटे की टक्कर, खुशगवार महौल में 133 मेंबर्स ने किया मतदान 

भवानी जोशी अध्यक्ष, कुशालसिंह महासचिव और कोषाध्यक्ष बने सुमित व्यास


बीकानेर।  बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव रविवार को डाक बंगला परिसर में संपन्न हुए। चुनाव में कुल 133 मेंबर्स ने मतदान किया। इसमें अध्यक्ष पद हेतु 25 मतों से भवानी जोशी ने जीत दर्ज की है। परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाशचंद्र व्यास ने की। चुनाव प्रक्रिया में एडवोकेट मदनगोपाल व्यास व सहयोगी शामिल रहे।

 महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे। इनमें खुशाल सिंह ने धीरज जोशी और अलंकार गोस्वामी को हरा कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष सुमित व्यास चुने गए। इनके सामने नरेश मारू ने कड़ी टक्कर देते हुए चुनाव लड़ा। 

अध्यक्ष पद के लिए भवानी जोशी और नीरज जोशी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। भवानी जोशी को 77 वोट मिले, जबकि नीरज जोशी को 52 वोट मिले। 

महासचिव पद कुशाल सिंह मेडतिया को 71 वोट मिले वही धीरज जोशी को 50 तथा अलंकार गोस्वामी को 9 वोट मिले। 

इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर सुमित व्यास को 78 वोट तथा नरेश मारू को 55 वोट मिले।

 पत्रकार श्याम मारु ने बताया कि गुलाम रसूल, रामस्वरूप भाटी, विवेक आहुजा, दिनेश जोशी निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुए।


नई टीम नई ऊर्जा के साथ करेगी कार्य : जेएन बिस्सा
जीतने के बाद अध्यक्ष बने भवानी जोशी ने पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए वंचित पत्रकारों को प्लॉट, प्रेस क्लब भवन, शैक्षणिक भ्रमण सहित विभिन्न योजनाओं व आयोजनों की बात कही। महासचिव बने कुशाल सिंह मेड़तिया व कोषाध्यक्ष सुमित व्यास ने आभार जताते हुए प्रेस क्लब हेतु समर्पण भाव व्यक्त किए। पूर्व अध्यक्ष जेएन बिस्सा ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए चुनाव के लिए सभी पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि प्रेस क्लब की नई टीम पत्रकार हित में कार्य करेगी।


--





--


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies