Type Here to Get Search Results !

मुंबई से शिरडी और मुंबई से सोलापुर के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

मुंबई से शिरडी और मुंबई से सोलापुर के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

  नरेन्द्र मोदी, प्रधान मंत्री, भारत सरकार द्वारा शुक्रवार दिनांक 10.02.2023 को मुम्ब्ई से शिरडी एवम मुंबई से सोलापुर के लिए वंदे भारत रेलसेवाओ का शुभारम्भ मुंबई से हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

इसे वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में दिखाया जाएगा।ये वंदे भारत नई पीढी की रेलसेवा है जिसकी निम्न विशेषताएं हैं :-  


1. शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे 20 मिनट में 343 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
2 इसमें पावर जनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है जो बिजली पर लगभग 30% की बचत करता है।
3. इसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के कार्बन फुटप्रिंट को कम करना है।


4. ये रेलसेवा यात्रा के एक नए युग की शुरुआत करेगी।
5.नई पीढी की यह रेलसेवा माननीय प्रधान मंत्री के "मेक इन इंडिया" का सपना पूरा करती है ।
6. इसके प्रत्येक कोच में ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ, नेक्स्ट-जेन वंदे भारत एक्सप्रेस यात्राा को और अधिक सुविधाजनक बनाती है


7. इसमें ऑटोमैटिक स्लाइडिंग फुटस्टेप है। 
8. इसके डिब्बों के अंदर आपातकालीन अलार्म पुश बटन से लैस है।
9. इसमें अप्रत्यक्ष एलईडी लाइटिंग है, जो कि विमान में देखने को मिलती है।


10.इसमें हर सीट पर मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं, जिससे यात्री सुविधा बढ़ती है।
11.इसमें स्वचालित तापमान सेंसर और साइलेंट एयर कंडीशनिंग डक्ट है
12.आत्मनिर्भर भारत का एक प्रमाण है नई पीढी की रेलसेवा । 


13. शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस धार्मिक संपर्क को तेज गति से बढ़ाती है।
13.ये रेलसेवा 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
14. इसमें 14 एसी कोच कारों और 2 एग्जीक्यूटिव एसी कोच कारों में 1128 यात्री बैठते हैं जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies