वीडियो 2 देखें बीकानेर में राज्यमंत्री गोदारा ने अडानी को मिले अवसरों पर प्रश्न चिह्न लगाए...



*खबरों में...*🌐




🖍️दो वीडियो देखें नीचे 👇

-


-




औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

--

... खबर 👇नीचे पढ़ें...








-

वीडियो 2 देखें बीकानेर में राज्यमंत्री गोदारा ने अडानी को मिले अवसरों पर प्रश्न चिह्न लगाए... 

'हम अडानी के हैं कौन' थीम पर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता







बीकानेर । सर्किट हाउस बीकानेर में राज्य मंत्री और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा/अभियान जिला समन्वयक पवन गोदारा ने 'हम अडानी के हैं कौन' थीम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अडानी को मिले अवसरों पर प्रश्न चिह्न लगाए... 

 
इस अवसर पर जिला शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, राज्य मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, प्रवक्ता नितिन वत्सस अनिल कल्ला, श्रीलाल व्यास, संजय आचार्य भी मौजूद रहे। 


-






गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से जो भी वादे किये थे उन्हें पूरा नहीं किया। भाजपा ने देश के बड़े व्यावसायिक संस्थानों को गौतम अडानी के हाथों बेच दिया।

 गोदारा ने कहा कि भाजपा ने अपने पूंजीपतियों को देश लूटने की पूरी छूट दे रखी है। हमारी विपक्षी दल होने के नाते मांग है कि जेपीसी जांच हो। हम जानना चाहते हैं कि इस मुद्दे पर जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनाने से भाजपा क्यों डर रही है। जबकि दोनों सदनों में उसका अच्छा बहुमत है।

गोदारा ने रोष जताते कहा कि संसद में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाया तो उसे संसद की कार्रवाई के अंशो से बाहर कर दिया गया। लेकिन भारत के लोग सब देख रहे हैं। संसद में क्या हो रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि सरकार संसदीय भाषणों का स्तर गिराने की कोशिश क्यों कर रही है। गोदारा ने इस थीम पर कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर देशभर में की जा रही प्रेस कांफ्रेंस के बारे में जानकारी दी और कहा कि इसी कड़ी में बीकानेर में प्रेस कांफ्रेंस रखी गई। 


Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत