Type Here to Get Search Results !

ग्राम पंचायतों में भी मिलेंगे तिरंगे झंडे


खबरों में बीकानेर


✍️



ग्राम पंचायतों में भी मिलेंगे तिरंगे झंडे

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में भी मिलेंगे तिरंगे झंडे*
बीकानेर 8 अगस्त। आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक सम्पूर्ण भारत मे हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा विक्रय केंद्र स्थापित किये गए हैं।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि इसे लेकर आमजन में उत्साह है तथा अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रचार प्रसार कार्यक्रम भी ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें चित्रकला, निबंध, वाद विवाद जैसी प्रतियोगिताएं, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, डिजिटल एलईडी वाल्स प्रचार, भाषण प्रतियोगिता, सेल्फी पॉइंट, हर घर तिरंगा बसों पर लेखन ,साहित्यकार संगोष्ठी, तिरँगा यात्रा देशभक्ति गान, प्रभात फेरी, शिक्षक अभिभावकों की बैठक, वाहन रैली तिरँगा यात्रा, ब्लॉक स्तर तिरँगा यात्रा, वीडियो सन्देश प्रचार व अन्य कार्यक्रम प्रमुख हैं। 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर राजीविका व नगर निगम के माध्यम से भी तिरंगा विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। राशन डीलर के पास भी तिरंगे उपलब्ध होंगे।




🙏

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies