Type Here to Get Search Results !

शहर में 11 स्थानों पर रंगोली सजाई


खबरों में बीकानेर


✍️


शहर में 11 स्थानों पर रंगोली सजाई

*हर-घर तिरंगा अभियानः शहर में 11 स्थानों पर रंगोली सजाकर दिया अधिकाधिक भागीदारी का संदेश*
बीकानेर, 8 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृखला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन की सक्रिय भागीदारी के लिए सोमवार से जिले में विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां आरंभ की गई।
 महिला एवं बाल विकास विभाग और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शहर के 11 स्थानों पर रंगोली बनाकर घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
आईसीडीएस उप निदेशक शारदा चौधरी ने बताया कि जागरूकता गतिविधियों के तहत 11 स्थानों पर तथा प्रत्येक ब्लॉक में एक स्थान पर रंगोली सजाई गई। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर, जय नारायण व्यास कॉलोनी में मूर्ति सर्किल के पास, जस्सूसर गेट के अंदर, स्वतंत्रता सेनानी मूल चंद पारीक सर्किल, नत्थूसर गेट के बाहर गोकुल सर्किल, गंगाशहर में पुरानी विद्या निकेतन स्कूल के पास, भीनासर में मुरली मनोहर मंदिर के पास, पवनपुरी में नागणेची जी मंदिर के पास, सुजानदेसर में बाबा रामदेव मंदिर के पास, सब रजिस्ट्रार ऑफिस के पास, गांधी नगर व राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पास, रंगोली सजाकर कर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में भी एक -एक स्थान पर रंगोली सजा कर जागरूकता गतिविधियों की शुरूआत की गई। कोलायत में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भी रंगोली का अवलोकन किया और सराहना की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोग तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित होंगे।
इस कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध, वाद विवाद भाषण सहित अन्य स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं व नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सेल्फी प्वाइंट, संगोष्ठी, तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी आदि का भी आयोजन कर लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
----
*हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में भी मिलेंगे तिरंगे झंडे*
बीकानेर 8 अगस्त। आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक सम्पूर्ण भारत मे हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा विक्रय केंद्र स्थापित किये गए हैं।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि इसे लेकर आमजन में उत्साह है तथा अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रचार प्रसार कार्यक्रम भी ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें चित्रकला, निबंध, वाद विवाद जैसी प्रतियोगिताएं, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, डिजिटल एलईडी वाल्स प्रचार, भाषण प्रतियोगिता, सेल्फी पॉइंट, हर घर तिरंगा बसों पर लेखन ,साहित्यकार संगोष्ठी, तिरँगा यात्रा देशभक्ति गान, प्रभात फेरी, शिक्षक अभिभावकों की बैठक, वाहन रैली तिरँगा यात्रा, ब्लॉक स्तर तिरँगा यात्रा, वीडियो सन्देश प्रचार व अन्य कार्यक्रम प्रमुख हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर राजीविका व नगर निगम के माध्यम से भी तिरंगा विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। राशन डीलर के पास भी तिरंगे उपलब्ध होंगे।




🙏

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies