Type Here to Get Search Results !

शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित


खबरों में बीकानेर



🇮🇳






🙏







✍️


शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित
स्वतंत्रता दिवस अंतिम पूर्वाभ्यास एवं तिरंगा यात्रा
अपनाघर आश्रम ने निकाली तिरंगा यात्रा


*आजादी का अमृत महोत्सव*
*शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित*
बीकानेर, 14 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। 
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, यूआईटी सचिव यशपाल आहुजा, शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की वीरांगना व उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत, सूबेदार पर्वत सिंह, सूबेदार नरेन्द्र सिंह, ऑनरी कैप्टन गिरधारी लाल गुजर, अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित सहित स्काउट, एन सी सी कैडेट, केन्द्रीय विद्यालय नम्बर एक की छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
*इन प्रतिमा स्थलों पर अर्पित किए पुष्प चक्र*
 मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल और पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। स्काउट बैण्ड की धुन पर शहीदों को सैल्यूट किया गया। एनसीसी के प्रदीप बिश्नोई व लोकेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट इस दौरान मौजूद रहे।


स्वाधीनता दिवस समारोह का मुख्य समारोह सोमवार को


*स्वाधीनता दिवस समारोह का मुख्य समारोह सोमवार को*
*शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला करेंगे झंडारोहण*
बीकानेर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सोमवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय स्कॉउट, गाइड, बीबीएस तथा 
सोफ़िया स्कूल के कैडेट्स की टुकड़ियां शामिल होंगी। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) द्वारा किया जाएगा। राजस्थान पुलिस एवं एनसीसी की सातवीं राज. बटालियन के जवानों ने घुड़सवारी का हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे। व्यायाम प्रदर्शन में बारह विद्यालयों के 440 विद्यार्थियों, योगा प्रदर्शन में दो विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों, भारतीयम में चार विद्यालयों की 460 छात्राओं, आत्मरक्षा तकनीक प्रदर्शन में पंद्रह विद्यालयों की 750 छात्राओं, सामूहिक गीत एवं नृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग की छात्राएं हिस्सा लेंगी।



अपनाघर आश्रम ने निकाली तिरंगा यात्रा
अपनाघर आश्रम संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हमें देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने का गर्व होना चाहिए और जहां पूरा देश आजादी के 75 वें साल पर अमृत महोत्सव को धूमधाम से मना रहा है वहीं अपनाघर आश्रम ने भी हर वर्ष की भांति प्रभु आवासियों के साथ आजादी के रंगों में सराबोर होकर तिरंगा यात्रा निकाली | अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और इसी भाव को देखते हुए अपनाघर आश्रम द्वारा प्रभु आवासियों के साथ तिरंगा यात्रा को निकाला गया है | आश्रम सचिव अशोक मूंधड़ा ने बताया कि हमारा यह पूर्ण प्रयास रहता है कि हम देश के सभी त्योंहार प्रभु आवासियों के साथ मनाएं और इस बार आजादी के अमृत महोत्सव को पूरा देश एक त्योंहार की तरह मना रहा है तो अपनाघर आश्रम भी इस महोत्सव को मनाने में पीछे ना रहे इसी प्रयास के साथ आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है | इस अवसर पर किशन मूंधड़ा, डॉ. आशीष सोलंकी, राजू शर्मा, किशन, झंवरलाल आदि उपस्थित हुए |


स्वतंत्रता दिवस अंतिम पूर्वाभ्यास एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन

बीकानेर, 13 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आर पी सिंह ने विश्वविद्यालय झंडारोहण स्थल पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। पूर्वाभ्यास में मार्च पास्ट का निरीक्षण किया एवं परेड की सलामी ली। इसके उपरांत विश्वविद्यालय परिवार द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए ऐतिहासिक एवं गौरवमयी क्षण है। देश में आज से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। आज देश का हर नागरिक अपने घर की छत पर तिरंगा झंडा फहरा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों को आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ने का अवसर प्रदान किया है। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ










10




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies