खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
विवेकानंद का जीवन चरित्र अपने राष्ट्रप्रेम के प्रति हमें प्रेरित करता है - प्रो विमला
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती का आयोजन
बीकानेर 12 जनवरी 2022।राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर द्वारा मंडल प्रशिक्षण केंद्र रिडमल सर बीकानेर पर स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा बीकानेर प्रशिक्षण केंद्र पर 7 से 13 जनवरी तक आयोजित हो रही हिमालय वुड बैज कोर्स के संभागीयों सहित बीएसटीसी के प्रशिक्षु छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर विमला मेघवाल एवं उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुभाष मेहलावत उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर संचालक महिपाल सिंह तंवर ने शिविर परिचय में बताया कि इस कोर्स में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 39 स्काउटर भाग ले रहे हैं। डूंगरपुर से आए विष्णु कुमार अकोत ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर वार्ता प्रस्तुत की। सुभाष मेहलावत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हमें जागो उठो और तब तक कार्य करो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो का संदेश देता है । प्रोफेसर विमला मेघवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन चरित्र अपने राष्ट्रप्रेम के प्रति हमें प्रेरित करता है। इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त संतोष निर्वाण एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा भी उपस्थित रहे । मानमहेंद्र सिंह भाटी के अनुसार सात दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रकार के स्काउट कौशल का उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। पायनियर, मैपिंग, कैंप क्राफ्ट, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, फायर बेस, आदि विषयों पर विजय सिंह सहारण छगनलाल, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, भंवर सिंह राठौड़, प्रमोद कुमार शर्मा, नरेश कुमार राय, भुगानाराम, राजमल जैन,सुगना राम चौधरी, एवं जसवंतसिंह राजपुरोहित द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
C P MEDIA



0 Comments
write views