पवन महनोत जिला भाजपा देहात मंत्री बने
*खबरों में बीकानेर*/
बीकानेर 7/9/17। भारतीय जनता पार्टी के पवन महनोत को जिला देहात मंत्री बनाने की घोषणा गुरुवार शाम को की गई। भाजपा युवा नेता विक्की गहलोत ने बताया कि महनोत की पार्टी में सक्रियता के चलते उन्हें यह पदभार सौंपा गया है। पवन महनोत के देहात मंत्री बनने पर संसदीय सचिव व खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, उपमहापौर अशोक आचार्य, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, भाजयुमो अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के शेखर आचार्य, प्रणव भोजक, कुलदीप यादव तथा मनोज पडिहार ने प्रसन्नता जताई।
Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...