Type Here to Get Search Results !

ब्रह्माकुमारियों ने बांधा रक्षासूत्र

खबरों में  बीकानेर

बीकानेर,  3 अगस्त 2017। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की ओर से चलाए जा रहे रक्षाबंधन सप्ताह के तहत गुरुवार को बी.के.मीना व बी.के. रजनी के नेतृत्व में आश्रम की बहनों ने अंध विधालय, निराश्रित गृह सहित विभिन्न स्थानों पर प्रवास कर रहे भाइयों के माथे पर तिलक कर मुंह मीठा करवाया तथा ईश्वरीय संदेश युक्त रक्षा का सूतर्् बांधा।

    बहनों ने रक्षा बंधन पर्व के आध्यात्मिक रहस्य को उजागर करते हुए अपने में व्याप्त बुराइयो का त्याग करें तथा बालिकाओं को शिक्षित, संस्कारित व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। केन्द्र की प्रभारी बी.के. कमल ने बताया कि सोमवार तक रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों, सीमा पर रक्षा के लिए तैनात पुलिस, सीमा सुरक्षाबल व आर्मी के जवानों, जन प्रतिनिधियों के रक्षा का सूतर्् बांधा जाएगा। रक्षा बंधन का मुख्य कार्यक्रम आश्रम परिसर सोमवार को होगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies