दाऊजी रोड : गणेश मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ में दी आहुतियां,सुख-समृद्धि की कामना

यज्ञ में सपत्नीक यजमान अविनाश चंद्र व्यास,हरिओम पुरोहित,नंदन जोशी,भवानी पारीक व मयंक शर्मा ने आहूतियां दीं

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

दाऊजी रोड : गणेश मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ में दी आहुतियां,सुख-समृद्धि की कामना
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर पंचकुण्डीय महायज्ञ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हुआ। विश्व कल्याणार्थ व राज्य में सुख शांति,समृद्धि के लिए किए जा रहे इस पंचकुण्डीय महायज्ञ में पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी। आयोजन से जुड़े हर्षित बिस्सा ने बताया कि प्रात: 8 बजे प्रारंभ हुए यज्ञ में सपत्नीक यजमान अविनाश चंद्र व्यास,हरिओम पुरोहित,नंदन जोशी,भवानी पारीक व मयंक शर्मा ने  आहूतियां दीं।दिनभर चले इस महायज्ञ में 1008 म ंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी गई। बिस्सा ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन प्रात: 4 बजे गजानंद के दूध, दही,घी,शहद,चीनी,पंचामृत,केशर से अभिषेक किया जायेगा।अभिषेक पं. विजय श्रीमाली,सुनील व्यास व जितेन्द्र श्रीमाली मंत्रोंच्चारण के साथ संपन्न करायेंगे। इसके बाद विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की जायेगी,जिसमें गणपति के 2101 किलो का प्रसाद व 1151 किलो के फलों का भोग लगाया जायेगा। सायंंकाल जागरण का आयोजन होगा। इसमें राजेन्द्र व्यास,अशोक बांठिया,मनोज बिस्सा,सोमदत्त पुरोहित,रामसा व्यास,कै लाश पारीक सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।उन्होंने बताया कि मंदिर को विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। भक्त मंडल के गोपाल रंगा,किशन व्यास,दीपक पारीक,राजेश स्वामी,नितेश बिन्नाणी,जुगल, नरेश आचार्य,अंकित सोलंकी आदि सेवा कार्यों में जुटे हैं।




#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments