भादवे की दूज पर बाबा रामदेव मंदिर में विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग और भजन संध्या

विशेष पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के विशेष श्रृंगार की व्यवस्था 

श्रीद्वारिकाधीश एवं श्रीगिरिराजधरण सेवा समिति की ओर से रविवार की देर शाम को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल के पास शिव मंदिर भवन में स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में महाप्रसादी एवं भव्य ज्योत का आयोजन किया गया।

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


भादवे की दूज पर बाबा रामदेव मंदिर में विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग और भजन संध्या
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

भादवे की दूज पर बाबा रामदेव मंदिर में विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग और भजन संध्या

☝️ नाइटड्रेस की आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें Flipkart 

 

भादवे की दूज पर बाबा रामदेव मंदिर में विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग और भजन संध्या

श्रीद्वारिकाधीश एवं श्रीगिरिराजधरण सेवा समिति की ओर से रविवार की देर शाम को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल के पास शिव मंदिर भवन में स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में महाप्रसादी एवं भव्य ज्योत का आयोजन किया गया।

बीकानेर। पुरानी गिनानी स्थित धवड़ियों के मोहल्ले में बाबा रामदेव मंदिर में भादवे की दूज के अवसर पर धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर में बाबा रामदेवजी का विशेष श्रृंगार किया गया तथा पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
मंदिर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के विशेष श्रृंगार की व्यवस्था गोपाल तंवर द्वारा की गई। बाबा के दरबार को फूलों एवं रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाए जाने से मंदिर का वातावरण भक्तिमय एवं आकर्षक नजर आया। 👇 शेष नीचे पढ़ें 


https://bahubhashi.blogspot.com


भादवे की दूज के पावन अवसर पर बाबा रामदेवजी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा को भोग लगाया। इसके बाद केक काटकर बाबा रामदेवजी का जन्मदिवस भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस दौरान मंदिर परिसर में बाबा रामदेवजी के भजनों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से “अजमल घर अवतार लियो” सहित विभिन्न भजनों का गायन किया। भजनों के दौरान श्रद्धालु बाबा की भक्ति में लीन नजर आए और पूरा मंदिर परिसर बाबा रामदेवजी के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में बाबा रामदेवजी की आरती की गई तथा सभी श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा रामदेवजी से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


बाबा की दूज पर भव्य ज्योत एवं महाप्रसादी कार्यक्रम हुआ
आयोजन 
बीकानेर। श्रीद्वारिकाधीश एवं श्रीगिरिराजधरण सेवा समिति की ओर से रविवार की देर शाम को  जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल के पास शिव मंदिर भवन में स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में महाप्रसादी एवं भव्य ज्योत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक मारू ने बताया कि श्री बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मदिवस पर पहले भव्य आरती का आयोजन किया गया। बाद में सभी भक्तजन , समस्त पाटा मंच द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल आहूजा (एमजीएस)थे। अध्यक्षता बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल ने की। इस अवसर संस्था के सचिव प्रेम छींपा, सुरेन्द्र सिंह कस्वा, रामकिशोर यादव,महेंद्र चौहान,धन्नू कल्ला, हिमांशु शर्मा,एस एन.जोशी, अनिरुद्ध चौधरी, हेमंत सोनी,सुनील, पवन सारस्वत,जग्गी कल्ला , सैय्यद अख्तर,शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी सहित समस्त भक्तजन आदि मौजूद रहे।



#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments