माय भारत पोर्टल पंजीकरण को लेकर ‘बेटी से बात’ कार्यक्रम आयोजित

माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया साझा करते हुए इसके पांच चरणों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को पंजीकरण की प्रक्रिया को स्वयं समझने और अन्य युवाओं को भी इससे जोड़ने के लिए प्रेरित किया। 

औरों से हटकर सबसे मिलकर





bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


☝️ पुस्तक आनलाइन खरीदारी के लिए यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें Flipkart 


बीकानेर के स्थानीय प्रतिष्ठानों के उत्पाद एवं सेवाओं को देशभर के पाठकों तक पहुंचाएं, 
यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर)

माय भारत पोर्टल पंजीकरण को लेकर ‘बेटी से बात’ कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 12 सितंबर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुरुद्वारा, रानी बाजार में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण को लेकर ‘बेटी से बात’ कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को माय भारत पोर्टल, युवा सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्राचार्य सुमन आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन-2047 की चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बालिकाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रशांत जोशी ने माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया साझा करते हुए इसके पांच चरणों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को पंजीकरण की प्रक्रिया को स्वयं समझने और अन्य युवाओं को भी इससे जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कला, साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी पर विचार व्यक्त किए। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे उभरते क्षेत्रों में युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।

सह संयोजक  गोपाल जोशी ने छात्राओं को 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा देश के विकास से जुड़ने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर उप प्राचार्य  आजाद कुमार, टीम सदस्य  सुधीर मिश्रा,  पवन खत्री एवं  हरिहर राजपुरोहित सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में श्री अमरदीप गोदारा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

*छात्रा सुश्री नंदिनी ने रखे विचार*
 इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा सुश्री नन्दिनी ने इस तरह की गतिविधियों को काफी उत्सवर्धक बताते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन 2047 की सराहना की तथा युवाओं से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।


#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments