Type Here to Get Search Results !

बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर राजभाषा पखवाड़े का किया गया आयोजन






-बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर राजभाषा पखवाड़े का किया गया आयोजन


*खबरों में बीकानेर*




-



-



बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर राजभाषा पखवाड़े का किया गया आयोजन

उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में दिनांक 17.09.2024 से 30. 09.2024 तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवम अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री रुपेश कुमार ने बताया कि बीकानेर मंडल पर राजभाषा पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर में किया जाएगा। दिनांक 18 सितंबर 2024 को हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी विभागों तथा दूरस्थ स्टेशनों से कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।"हिंदी हृदय" से या "सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव" इसका विषय था। इसी दिन हिंदी यूनिकोड टाइपिंग के लिए टेबल ट्रेनिंग भी कर्मचारियों को उनके कार्य स्थल पर दी गई है।
 दिनांक 19.09.2024 को हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता, दिनांक 20.9.2024 को हिंदी वाक प्रतियोगिता तथा दिनांक 23.09.2024 को हिंदी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता तथा दिनांक 24.09.2024 व 25.09. 2024 को स्टेशन निरीक्षण व स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक तथा 26.09. 2024 व 27.09.2024 को विभिन्न शाखाओं में संपर्क कर राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 30.09.2024 को समापन समारोह प्रस्तावित है,जिसमें मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा विजेता कर्मचारियों को पुरस्कार दिया जाएगा। राजभाषा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कार्यालयों में हिन्दी माध्यम का अधिकाधिक उपयोग करना है। 

    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies