Type Here to Get Search Results !

श्री आदि गणेश मंदिर में महायज्ञ की पूर्णाहुति, भक्ति संगीत संध्या हुई






-श्री आदि गणेश मंदिर में महायज्ञ की पूर्णाहुति, भक्ति संगीत संध्या हुई


*खबरों में बीकानेर*




-





-

श्री आदि गणेश मंदिर में महायज्ञ की पूर्णाहुति, भक्ति संगीत संध्या हुई

बीकानेर।दाऊजी मंदिर स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। अल सुबह 4 बजे पंड़ित विजय श्रीमाली, सुनील व्यास और जितेन्द्र श्रीमाली के सान्निध्य में मंत्रोंच्चारण के साथ भगवान गजानंद का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे आरती की गई। साथ ही 3101 किलो भोग गणेशजी के लगाया गया। रात को भक्ति संगीत संध्या में राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, सोमदत पुरोहित, रामसा व्यास,कैलाश पारीक सहित कलाकार भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन को लेकर भक्त मंडल के खेमचंद सोनी,गोपाल रंगा, किशन व्यास, दीपक पारीक,श्याम सुंदर,राजेश स्वामी,नितेश बिन्नाणी,जुगल,गोविंद पारीक ,पवन बागड़ी,राजकुमार खड़ेलवाल,मदन सुथार, नरेश आचार्य सहित सदस्य सेवा कार्य में जुटे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies