Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

रविवार को संतों संन्यासियों, मंगलवार को शहीदों और बुधवार को सर्व पितरों का होगा तर्पण






-


*खबरों में बीकानेर*




-


-

*रविवार को संतों संन्यासियों, मंगलवार को शहीदों और बुधवार को सर्व पितरों का होगा तर्पण*
बीकानेर, 28 सितंबर। धरणीधर तालाब पर पं. नथमल पुरोहित के शिष्य गोपाल ओझा के आचार्यत्व में श्राद्ध पक्ष पर पितृ तर्पण का आयोजन चल रहा है। यह 2 अक्टूबर अमावस्या तक चलेगा। इसके तहत रविवार द्वादशी को विशेष संत महात्माओं संन्यासियों को तर्पण किया जाएगा। मंगलवार को चतुर्दशी के अवसर पर देश के शहीदों के लिए विशेष तर्पण किया जाएगा। दो अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर बुधवार को सभी पितरों का तर्पण किया जाएगा। अमावस्या को प्रातः 4.30 बजे से धरणीधर महादेव में सामूहिक रुद्राभिषेक होगा। तर्पण का पहला बैच सुबह 5 और दूसरा प्रातः 6.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान विशेष रूप से हेमाद्रि संकल्प, दशविध स्नान, तर्पण होगा। सुबह 10.30 महानंद जी मंदिर में सामूहिक यज्ञ के साथ पूर्णाहुति होगी।

Post a Comment

0 Comments