Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

शाम को रैली निकाल कर मज़दूर किसानों का राज चाहने वाले भगत सिंह की जयंती मनाएंगे पोर्ट्रेट बनाया, नशामुक्ति की शपथ दोहराई






- शाम को रैली निकाल कर मज़दूर किसानों का राज चाहने वाले भगत सिंह की जयंती मनाएंगे


*खबरों में बीकानेर*




-


-

शाम को रैली निकाल कर मज़दूर किसानों का राज चाहने वाले भगत सिंह की जयंती मनाएंगे

पोर्ट्रेट बनाया, नशामुक्ति की शपथ दोहराई

बीकानेर 
28 सितम्बर 2024 को भगत सिंह जयंती के अवसर पर मोहता रसायनशाला से शाम साढ़े पांच बजे
रैली निकाली जायेगी जो सट्टा बाज़ार होते हुए कोट गेट पहुँचगी। मोहता रसायनशाला लेबर  यूनियन एटक के अध्यक्ष
प्रभात ग़ज्जानि ने बताया की मोहता रसायनशाला लेबर  युनियन एटक अपने माँग पत्र के समर्थन में प्रदर्शन कर रही हैं। 
इसी कड़ी में प्रदर्शन कर भगत सिंह जयंती मनाई जाएगी।
  यूनियन के महासचिव कॉम अब्दुल रहमान कोहरि ने बताया की वर्तमान के दौर में भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
वे आजादी के बाद मज़दूर किसानो का राज चाहते थे। लेकिन आज कोरपोरेट का राज हैं जिसका हथियार साम्प्रदायिकता है। 
कल के प्रदर्शन में एटक से जुड़े विभिन्न संगठनों सहित बिरादराना संगठनों के लोग भी शामिल होंगे।


दिनांक 28/9/2024//को शहीद आजम भगतसिंह जी की जयंती पर गोकुल सर्किल बीकानेर पर गुलाल और रंगो द्वारा भगतसिंह का पोर्ट्रेट बनाया गया।
लोकनायक शाहिद भगत सिंह संस्थान के बैनर तले  चित्रकारों द्वारा  पुष्पांजलि समारोह रखा गया। जिसमें भगत सिंह का पोर्ट्रेट टैटू ,स्लोगन ,ओर नशा मुक्ति हेतु युवाओं से शपथ पत्र द्वारा नशा छोड़ने का संकल्प दिलवाया ।

Post a Comment

0 Comments