Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में मानसून की मेहरबानी : 357 बांध लबालब, सामान्य से 215 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज






-प्रदेश में मानसून की मेहरबानी : 357 बांध लबालब, सामान्य से 215 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज


*खबरों में बीकानेर*




-


-

प्रदेश में मानसून की मेहरबानी : 357 बांध लबालब, सामान्य से 215 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज

प्रदेश के पूरे भरे बांधों और जलाशय स्थलों पर 14 सितम्बर को जलझूलनी एकादशी के दिन मनाया जायेगा 'राजस्थान जल महोत्सव-2024' – जल संसाधन मंत्री

जयपुर, 12 सितम्बर। जल संसाधन मंत्री ने श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष मानसून की असीम कृपा रही है। मरु प्रदेश राजस्थान के लिए यह मंगल उत्सव का समय है।

 उन्होंने कहा कि वर्षा के इस सुखप्रद समय को उत्सव के रूप में मनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सम्पूर्ण रूप से भरे बांधों और जलाशयों पर 14 सितम्बर को जलझूलनी एकादशी के दिन 'राजस्थान जल महोत्सव-2024' मनाने का निर्णय लिया गया है। 

 रावत ने कहा कि प्रदेश में इस बार सामान्य से 215 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जो प्रदेश के विकास का सुखद संदेश है। अच्छे मानसून के चलते प्रदेश के बांध कुल भराव क्षमता के 83 प्रतिशत तक भर चुके हैं। तकरीबन 357 बांध लबालब हैं और अधिकांश जलाशय पूरे भर चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि अच्छी वर्षा से आगामी साल में प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली में वृद्धि होगी और चहुँमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि आमजन में भी इस समय हर्ष का माहौल है।  

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि जलझूलनी एकादशी पर प्रदेश भर में 'राजस्थान जल महोत्सव-2024' के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जल संग्रहण एवं जल मितव्ययता के बारे में चर्चा की जाएगी। 

उन्होंने आयोजन की पूर्व तैयारियों के संबंध में सम्बंधित विभागों और जिलों को निर्देश प्रदान किये तथा आपसी समन्वय से कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं तथा छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, काश्तकारों, आमजन, संस्थाओं, मीडिया तथा सबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अधिकाधिक संख्या में जोड़ने के निर्देश दिये। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies