Type Here to Get Search Results !

पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के मुख्य आतिथ्य में होगा पशुओं के प्रति दया व क्रूरता निवारण जागरूकता के लिए कार्यक्रम





















✍️

पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के मुख्य आतिथ्य में होगा पशुओं के प्रति दया व क्रूरता निवारण जागरूकता के लिए कार्यक्रम 

गुरुवार को जस्सूसर गेट स्थित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय किया जाएगा 

बीकानेर,24 जनवरी। पशुपालन विभाग राजस्थान द्वारा 14 से 30 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
जिला संयुक्त निदेशक डॉ शिव प्रसाद जोशी ने बताया कि पखवाड़े में पशुओं के प्रति दया, करुणा एवं कल्याण के लिए जनसाधारण में जागृति एवं क्रूरता निवारण के लिए वातावरण निर्माण के उद्देश्य से गुरुवार को समारोह का आयोजन जस्सूसर गेट स्थित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास रहेंगे। 
डॉ शिव प्रसाद ने बताया कि पशु परिवहन नियम, लावारिस घायल पशुओं को समय पर चिकित्सा पहुंचाने, जन सामान्य के माध्यम से पशु कल्याण जीव जंतुओं के प्रति क्रूरता निवारण संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। 
उन्होंने बताया कि समारोह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जीव जंतुओं के प्रति प्रेम व दया भाव जागृत करने की दृष्टि से जिले की विभागीय संस्थाओं द्वारा अपने कार्यों के साथ-साथ अन्य पशु कल्याण कार्य संपादित किया जा रहे हैं। जिसमें प्रत्येक पशु से संबंधित बीमारियों के निवारण एवं पशुपालन चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक पशुओं को लाभान्वित किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies